ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 1.40 लाख रुपये की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बिहारशरीफ/हरनौत : हरनौत थाना पुलिस ने एक संदिग्ध सूमो वाहन, 50 हजार रुपये व 52 कार्टन शराब के साथ दो धंधेबाजों को धर दबोचा है. पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार की अहले सुबह सूचना के आधार पर हरनौत बाजार में की. हरनौत थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जब्त वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ/हरनौत : हरनौत थाना पुलिस ने एक संदिग्ध सूमो वाहन, 50 हजार रुपये व 52 कार्टन शराब के साथ दो धंधेबाजों को धर दबोचा है. पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार की अहले सुबह सूचना के आधार पर हरनौत बाजार में की. हरनौत थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि जब्त वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ 40 कार्टन देशी व 12 कार्टन अंग्रेजी शराब लगी है.
उन्होंने बताया कि मौके से भाग रहे दो धंधेबाजों को 50 हजार रुपये व तीन मोबाइल के साथ खदेड़कर पकड़ लिया गया है. गिरफ्तार धंधेबाज हरनौत थाने के सद्भावना नगर गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र संतोष कुमार व हजारीबाग जिले के बरही गांव निवासी परमेश्वर राम का पुत्र चंद्रजीत कुमार है.
दोनों धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि धंधेबाजों से पूछताछ में पता चला है कि होली को लेकर शराब बेचने की तैयारी थी. शराब की डील होने वाली थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई कर धंधेबाजों को शराब के साथ दबोच लिया. उन्होंने बताया कि धंधेबाजों के पास से बरामद मोबाइल का सीडीआर खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










