एनटीपीसी में लगा नेत्र जांच शिविर
बीहट : अपने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत एनटीपीसी बरौनी द्वारा अथर्व नेत्र अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन एनटीपीसी बरौनी उपनगरीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. नेत्र जांच शिविर में मरीजों का नि:शुल्क दृष्टि दोष जांच, रेटिना जांच (मधुमेह रोग से पीड़ित मरीजों के लिए) तथा मोतियाबिंद जांच अत्याधुनिक मशीन […]
बीहट : अपने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत एनटीपीसी बरौनी द्वारा अथर्व नेत्र अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन एनटीपीसी बरौनी उपनगरीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. नेत्र जांच शिविर में मरीजों का नि:शुल्क दृष्टि दोष जांच, रेटिना जांच (मधुमेह रोग से पीड़ित मरीजों के लिए) तथा मोतियाबिंद जांच अत्याधुनिक मशीन जैसे कि ऑटो रिफ्रैक्टोमीटर, डायिबटिक रेटिनोपैथी मशीन, रिफ्रैक्शन मशीन से किया गया. नेत्र जांच शिविर में आसपास के गांवों के ग्रामीण, बीटीपीएस में कार्यरत श्रमिक तथा केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान सहित दो सौ मरीज लाभान्वित हुए. जांच शिविर का उद्घाटन एनटीपीसी के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), सी रवि द्वारा किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए