मेला घूमने गयी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

Updated at : 03 Apr 2019 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
मेला घूमने गयी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

बिहारशरीफ:बिहारशरीफ के बेन थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात मेला घूमने गयी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि विक्षिप्त युवती अपनी भाभी के साथ गांव के समीप लगे मेला घूमने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ:बिहारशरीफ के बेन थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात मेला घूमने गयी मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि विक्षिप्त युवती अपनी भाभी के साथ गांव के समीप लगे मेला घूमने गयी थी. युवती मेला देखकर जब घर लौट रही थी तो रास्ते में ही वह जलेबी खाने लगी. इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए युवक ने उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

इधर, ग्रामीणों ने जब विक्षिप्त युवती को युवक के साथ देखा तो शक होने पर युवक से सख्ती से पूछताछ की. युवक गलती स्वीकार करने लगा तो ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर दी. वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर बेन थाना पुलिस पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर युवक को ग्रामीणों की गिरफ्त से मुक्त कराया. थानाध्यक्ष ने बताया की इस संबंध में परिजनों ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन