धार्मिक स्थलों पर तैनात रहेंगे विशेष पुलिस बल

Updated at : 19 Mar 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों पर तैनात रहेंगे विशेष पुलिस बल

बिहारशरीफ : शहर के महत्वपूर्ण चिह्नित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस केंद्र नालंदा द्वारा सभी स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करेंगे. विधि-व्यवस्था के मद्देनजर जिला मुख्यालय में स्थित सभी मस्जिदों, ईदगाहों, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर के महत्वपूर्ण चिह्नित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस केंद्र नालंदा द्वारा सभी स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करेंगे.

विधि-व्यवस्था के मद्देनजर जिला मुख्यालय में स्थित सभी मस्जिदों, ईदगाहों, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.
इन स्थलों पर रहेगी विशेष चौकसी
धनेश्वरघाट हनुमान मंदिर, गगनदीवान, नईसराय चौक पर अवस्थित मंदिर के पास, छज्जू मोहल्ला के चूड़ीचक, बंधु बाजार के देवीस्थान, ऐतवारी मोड़, अनुराग सिनेमा देवी मंदिर के पास विशेष पुलिस बल तैनात रहेंगे.
इसी प्रकार जामा मस्जिद आलमगंज, बड़ी पहाड़ी मस्जिद, भरावपर मस्जिद, पक्की तालाब मस्जिद, खानकाह मस्जिद, इमादपुर मस्जिद, भैंसासुर मस्जिद, छज्जू मोहल्ला मस्जिद, मीरदाद मस्जिद, बारादरी मस्जिद, शेखाना मस्जिद, बड़ी दरगाह मस्जिद, पहड़पुरा स्थित मजार, खासगंज मस्जिद, कागजी मोहल्ला दरगाह, आशानगर मस्जिद, बसारविगहा मस्जिद, मोगलकुंआ मस्जिद, सोहडीह मस्जिद, सहोखर मस्जिद, महुआ टोला, सोहसराय मस्जिद, महलपर मस्जिद, सकुनत मस्जिद, बनौलिया मस्जिद, गगनदीवान मस्जिद, मदरसा मस्जिद, गढ़पर मस्जिद, शेरपुर स्थित चमन मस्जिद आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन