नालंदा :3.93 लाख नकद, एक पिस्टल के साथ तीन डकैत गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2019 3:26 AM
बिहारशरीफ (नालंदा) :शहर में अधिवक्ता के घर हुई भीषण डकैती में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों ने नूरसराय थाने के शाह सराय मुहल्ला निवासी मो अशरफ का पुत्र मो. इरफान उर्फ आफताब, चंडी थाने के बेलधना निवासी विनय सिंह का पुत्र हिमांशु कुमार उर्फ हन्नी सिंह, मानपुर थाने के […]
बिहारशरीफ (नालंदा) :शहर में अधिवक्ता के घर हुई भीषण डकैती में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अपराधियों ने नूरसराय थाने के शाह सराय मुहल्ला निवासी मो अशरफ का पुत्र मो. इरफान उर्फ आफताब, चंडी थाने के बेलधना निवासी विनय सिंह का पुत्र हिमांशु कुमार उर्फ हन्नी सिंह, मानपुर थाने के मकदुमपुर निवासी नंदू राम का पुत्र मुकुल कुमार उर्फ सोनू शामिल हैं.
लूटकांड की योजना बिहार थाने के चैनपुरा गांव निवासी मो. सेराज ने बनायी थी. इनके पास से तीन लाख 93 हजार 295 रुपये नकद, दो नाली बंदूक का बट, 91 गोलियां, चांदी का एक जोड़ा पायल, सोना का एक बेसर व स्टील कैमरा आदि बरामद किये गये हैं. एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से डकैतों का सुराग मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










