घर पर ट्राई करें हरी मूंग से बनी ये मजेदार डिशेज

green moong recipe ideas (AI Image)
Green Moong Recipe Ideas: अगर आप भी हरी मूंग से कुछ नई और टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं कुछ रेसिपी आइडियाज.
Green Moong Recipe Ideas: हरी मूंग को भिगोकर आपने स्प्राउट या सलाद बनाया होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं हरी मूंग से आप और भी कई तरह की डिश बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं हरी मूंग से तैयार होने वाली कुछ रेसिपीज.
हरी मूंग की टिक्की
अगर शाम में स्नैक्स बनाने का सोच रहे हैं तो हरी मूंग की टिक्की को ट्राई कर सकते हैं. हरी मूंग को 6-7 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. हरी मूंग को पीसकर इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक और थोड़ा सा बेसन मिला लें. इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्की बनाकर तवे पर तेल में दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. इसे आप चटनी के साथ सर्व करें.
हरी मूंग का डोसा
आप नाश्ते में हरी मूंग डोसा को ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए आप हरी मूंग को 6-7 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. हरी मूंग को अदरक और हरी मिर्च डालकर पीस लें. तैयार बैटर को गर्म तवे पर फैलाकर ऊपर से थोड़ा तेल डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. नारियल चटनी या टमाटर चटनी के साथ गरमा-गरम डोसा को सर्व करें.
हरी मूंग से दाल बनाएं
हरी मूंग दाल को धोकर 20 से 30 मिनट के लिए भिगो दें. कुकर में मूंग, हल्दी, नमक और पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक पका लें. अब कड़ाही में घी गर्म करके जीरा, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लगाएं. फिर मसाले डालकर पका लें. फिर पकी हुई हरी मूंग को मिला दें. ऊपर से धनिया पत्ती डालकर गरमागरम दाल को रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
ग्रीन मूंग पुलाव रेसिपी
अगर आप पुलाव खाना पसंद करते हैं तो आप ग्रीन मूंग पुलाव को ट्राई कर कसते हैं. इसके लिए आप 1 कप चावल और आधा कप हरी मूंग दाल को धोकर 15 से 20 मिनट के लिए भिगो दें. अब कुकर में 1 से 2 चम्मच तेल या घी गर्म करें. इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची लौंग, कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें. फिर भीगी हुई मूंग और चावल डालकर भूनें. साथ में नमक डाल दें. 2 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें और 2 सीटी आने तक पका लें.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




