ePaper

नीतीश कुमार ने राजगीर में भूटानी मंदिर का शिलान्यास किया

Updated at : 11 Nov 2018 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने राजगीर में भूटानी मंदिर का शिलान्यास किया

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नालंदा जिले के राजगीर में भूटानी मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया और पूजा अर्चना की. इस दौरान यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भूटान और भारत परस्पर औपचारिक राजनयिक संबंधों का 50वां वर्ष मना रहा है […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नालंदा जिले के राजगीर में भूटानी मंदिर के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया और पूजा अर्चना की. इस दौरान यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भूटान और भारत परस्पर औपचारिक राजनयिक संबंधों का 50वां वर्ष मना रहा है और इसी समय भूटानी मंदिर के निर्माण के लिए समय का चयन करना बिहार के लिये गौरव की बात है.

मुख्यमंत्री ने मई 2011 में भूटान की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम भूटान गये थे तो उस समय वहां के लोगों ने राजगीर में मंदिर निर्माण की बात कही थी. हमलोगों ने इसके लिए सभी जरूरी उपाय किये और आज उसी जमीन पर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया जा रहा है. मुझे उम्मीद है कि यह मंदिर भव्य बनेगा. उन्होंने कहा कि बुद्ध सर्किट का निर्माण कराया जा रहा है. यहां पर बौद्ध सांस्कृतिक केंद्र स्थापित करने की भी योजना है. नीतीश ने कहा कि वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन स्तूप का निर्माण कराया जायेगा, जो पत्थर से निर्मित होगा. वैशाली में ही बुद्ध का एक मात्र अस्थि कलश मिला था, जिसे इस स्तूप में रखवाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन