एक फॉगिंग मशीन के सहारे डेंगू के खिलाफ जंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2018 5:20 AM
बिहारशरीफ : आठ में सात फॉगिंग मशीनें खराब पड़ी हैं. एक मशीन के सहारे जिला मलेरिया विभाग डेंगू के खिलाफ जंग लड़ रही है, जबकि जिले में आये दिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं. एेसी विषम परिस्थिति में डेंगू के खिलाफ कैसे बेहतर तरीके से जंग लड़ी जा सकती है. यानी कि डेंगू मच्छर […]
बिहारशरीफ : आठ में सात फॉगिंग मशीनें खराब पड़ी हैं. एक मशीन के सहारे जिला मलेरिया विभाग डेंगू के खिलाफ जंग लड़ रही है, जबकि जिले में आये दिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं. एेसी विषम परिस्थिति में डेंगू के खिलाफ कैसे बेहतर तरीके से जंग लड़ी जा सकती है. यानी कि डेंगू मच्छर को मारने के लिए दवा की फॉगिंग समय पर कैसे संभव हो पायेगा, जिस इलाकों में डेंगू के मरीज मिले हैं. वहां पर समय पर दवा की फॉगिग कराने के लिए मलेरिया विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मियों तक को इन दिनों कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. जिला मलेरिया विभाग के पास कहने को तो छह फॉगिंग मशीनें हैं, पर सभी खराब पड़ी हैं.
मशीनें जिला मलेरिया कार्यालय में सिर्फ शोभा बढ़ा रही हैं. वैसे जिले में कुल आठ मशीनें हैं. जिला मलेरिया विभाग के अलावा चंडी पीएचसी व नूरसराय पीएचसी में एक-एक मशीन उपलब्ध हैं. लेकिन चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मशीन को भी इलाज की जरूरत आ पड़ी है. इस तरह एक मात्र नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फॉगिंग मशीन ठीक है. इसके सहारे जिला मलेरिया विभाग डेंगू मच्छर के खिलाफ मैदान में जंग के लिए उतरी हुई है. पिछले दिनों नूरसराय की फॉगिग मशीन के सहारे चंडी के रैसा व गंगाबिगहा में फॉगिंग की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










