मांगों को लेकर एक्टू के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2018 4:36 AM

विज्ञापन

बिहारशरीफ : ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. एक्टू से संबंद्ध बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के मजदूरों ने एक मांगपत्र भी सौंपा. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज किशोर शर्मा ने कहा कि निर्माण मजदूरों के लिए राज्य सरकार ने कल्याण बोर्ड […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. एक्टू से संबंद्ध बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन के मजदूरों ने एक मांगपत्र भी सौंपा. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज किशोर शर्मा ने कहा कि निर्माण मजदूरों के लिए राज्य सरकार ने कल्याण बोर्ड कर गठन तो कर दिया है मगर आज तक मजदूरों को कोई फायदा नहीं मिला है. राज्य व केंद्र सरकारों के इशारे पर मजदूरों को मिलने वाली सुविधा देने के बजाय हर साल मजदूरों को विभिन्न किस्म की जटिलताओं में उलझाते रहते हैं. पदाधिकारी रजिस्ट्रेशन नवीकरण करने में आनाकानी करते रहते हैं.

बिना नवीनीकरण के किसी प्रकार की सुविधा भी नहीं मिलेगी.

उन्होंने निबंधन प्रक्रिया को सरल बनाने, नवीनीकरण की प्रक्रिया तेज करने, वृद्धावस्था पेंशन की राशि 3000 रुपये महीना करने, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 800 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने आदि की मांग सरकार से की. उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. गरीबों के सवालों को लेकर 27 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में भाजपा भगाओ रैली की जायेगी. प्रदर्शन में सच्चिदानंद प्रसाद, नगीना प्रसाद, भरत मिस्त्री, अनिल चौधरी, संजय चौधरी, रामदेव चौधरी, शिवनाथ प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, लौंगी शर्मा, फूलिया देवी, अजीत कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन