करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से ट्रकचालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 4:31 AM
हिलसा(नालंदा) : करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से ट्रकचालक की मौत हो गयी. यह हादसा हिलसा के जय जगदीश पेट्रोल पंप के पास हुआ. हिलसा थाना क्षेत्र के टाड़पर गांव निवासी महेश प्रसाद के पुत्र अरुण कुमार (35 वर्ष) रक्षाबंधन मनाने के बाद सोमवार को ट्रक लेकर निकले थे. वह हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग […]
हिलसा(नालंदा) : करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से ट्रकचालक की मौत हो गयी. यह हादसा हिलसा के जय जगदीश पेट्रोल पंप के पास हुआ. हिलसा थाना क्षेत्र के टाड़पर गांव निवासी महेश प्रसाद के पुत्र अरुण कुमार (35 वर्ष) रक्षाबंधन मनाने के बाद सोमवार को ट्रक लेकर निकले थे. वह हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित जय जगदीश नामक पेट्रोल पंप पर ट्रक खड़ा कर कुछ साथी के कहने पर बगल के मकान में भोजन करने गया. भोजन करने के बाद प्लेट धोने के लिए जब खिड़की से हाथ बाहर निकाला तो बगल से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










