बिहार : नालंदा में पुलिस अवर निरीक्षक दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Updated at : 25 Jul 2018 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नालंदा में पुलिस अवर निरीक्षक दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

बिहारशरीफ : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने नालंदा जिला एकंगर सराय थाने में अवर निरीक्षक के पद पर तैनात मदन यादव को आज एक व्यक्ति से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और वाजितपुर गांव […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने नालंदा जिला एकंगर सराय थाने में अवर निरीक्षक के पद पर तैनात मदन यादव को आज एक व्यक्ति से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिवादी और वाजितपुर गांव निवासी दिलीप कुमार ने शिकायत दर्ज करायी थी कि मदन द्वारा एकंगर सराय थाने में इसी वर्ष दर्ज एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही हैं.

दिलीप की शिकायत का सत्यापन कराये जाने के दौरान आरोपी प्रथम किश्त के तौर पर 10,000 रुपये लेकर काम करने के लिए तैयार हो गया. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद जमीरउद्दीन के नेतृत्व में ब्यूरो मुख्यालय की एक टीम ने मदन को एकंगर सराय बाजार स्थित उसके किराये के आवास से दिलीप से रिश्वत के तौर पर दस हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पूछताछ के बाद पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन