किरायेदार महिला का मिला शव, हत्या की आशंका

बिहारशरीफ : महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. शव सोहसराय थाने के छोटी पहाड़ी मोहल्ला स्थित एक मकान से मिला. मकान मालिक विजेंद्र प्रसाद ने शव की सूचना थाना पुलिस को दी. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को बरामद किया और अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल […]
बिहारशरीफ : महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. शव सोहसराय थाने के छोटी पहाड़ी मोहल्ला स्थित एक मकान से मिला. मकान मालिक विजेंद्र प्रसाद ने शव की सूचना थाना पुलिस को दी. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को बरामद किया और अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा. मृतका की पहचान रहुई थाने के रहुई के बीच बाजार गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद के करीब 42 वर्षीया पत्नी उषा देवी के रूप में की गयी. सूत्रों के अनुसार मृतका के पति सत्येंद्र ने दो शादी की थी.
मकान मालिक ने बताया कि जब वह दोपहर अपने घर पहुंचे तो मृतका का दरवाजा अंदर से बंद पाया. आवाज देने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आया तो उन्होंने खिड़की के अंदर झांककर देखा तो मृतका का शव पड़ा था. इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना देकर बुलाया. उन्होंने बताया कि मृतका उनके मकान में किराये पर एक रूम लेकर रहती थी. उसका पति सत्येंद्र बीच- बीच में आता रहता था. आये दिन पति- पत्नी के बीच झगड़ा होता था. सोहसराय थानाध्यक्ष नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि मृतका के सिर व आंख समेत शरीर के दो-तीन अन्य हिस्सों पर गहरे चोट के निशान पाये गये हैं.
आशंका है कि मृतका की हत्या के बाद हत्यारे चंपत हो गये हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस हर बिंदु से इस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










