जमीन कब्जा करने को लेकर चली गोली
Updated at : 12 Jun 2018 1:42 AM (IST)
विज्ञापन

भगदड़ में सात लोग हुए जख्मी थाना अध्यक्ष ने कहा गोली चलने की नहीं है कोई सूचना सिलाव (नालंदा) : थाने से महज कुछ ही दूरी पर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी और गोली चलने से आसपास में भगदड़ मच गयी. भगदड़ में सात लोग की जख्मी हुए. […]
विज्ञापन
भगदड़ में सात लोग हुए जख्मी
थाना अध्यक्ष ने कहा गोली चलने की नहीं है कोई सूचना
सिलाव (नालंदा) : थाने से महज कुछ ही दूरी पर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने को लेकर दो गुटों में जमकर लाठी और गोली चलने से आसपास में भगदड़ मच गयी. भगदड़ में सात लोग की जख्मी हुए. सिलाव में कई महीनों से सरकारी जमीन लूट योजना चल रही है. इसको जहां सरकारी जमीन नजर आ रही है. वह उसे अधिकारियों और पुलिस से सांठ-गांठ कर जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं. इसके तहत सोमवार को सुबह नगर पंचायत कार्यालय के समीप सरकारी जमीन कब्जे की योजना के तहत गिट्टी गिरा दिया. उसे लेकर अरुण सिंह एवं लगन प्रसाद आपस भिड़ गये. दोनों तरफ से लोग जुट गये और लाठी और गोली चलने लगी.
जिससे लोगों भगदड़ मच गयी. जिससे नीतीश कुमार, अरुण सिंह, संजय सिंह, गोलू कुमार, लगण प्रसाद, अमन कुमार एवं शंकर कुमार को चोट आयी. सभी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र सिलाव में किया गया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि लाठी चली है पर गोली नहीं चली है. समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष थाने में बैठे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




