बिहार को धन आवंटित करे राष्ट्रीय महिला आयोग :उषा

पटना : राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ उषा विद्यार्थी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से मांग की है कि बिहार राज्य महिला आयोग को फंड जारी किया जाये, ताकि राज्य आयोग महिलाओं के विकास व न्याय दिलाने में और बेहतर कर सके. डाॅ विद्यार्थी ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग से जो आर्थिक मदद मिलेगी […]
पटना : राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ उषा विद्यार्थी ने राष्ट्रीय महिला आयोग से मांग की है कि बिहार राज्य महिला आयोग को फंड जारी किया जाये, ताकि राज्य आयोग महिलाओं के विकास व न्याय दिलाने में और बेहतर कर सके.
डाॅ विद्यार्थी ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग से जो आर्थिक मदद मिलेगी उससे राज्य महिला आयोग बिहार में महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर सकेगा. राज्य में अभी बहुत काम होना है. शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय मांगने के लिए महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है. जागरूकता अभियान के लिए प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यम, नुक्कड़ नाटक, कार्यशालाएं आदि के लिए राष्ट्रीय आयोग से फंड मिलना चाहिए. हमारी इच्छा है कि बिहार महिला आयोग भी पूरे देश में आइडियल भूमिका निभाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




