स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बिहारशरीफ : स्कॉर्पियो से कुचल कर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. गुरुवार की देर रात यह घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के जगाई गांव के समीप घटी. मृतक की पहचान झारखंड के गुमला निवासी झबरा उरांव के पुत्र मंगलदेव उरांव के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि […]
बिहारशरीफ : स्कॉर्पियो से कुचल कर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी. गुरुवार की देर रात यह घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के जगाई गांव के समीप घटी. मृतक की पहचान झारखंड के गुमला निवासी झबरा उरांव के पुत्र मंगलदेव उरांव के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक जगाई गांव में रहकर तालाब में मछलीपालन के कार्य को देखता था. तालाब का मालिक पटना में ही रहता है. घटना के दिन मृतक बाजार से मछली बेचकर अपने किराये के मकान में पहुंचा था.
तत्पश्चात, वह साइकिल पर सवार होकर अपने घर से गेहूं पिसाने जा रहा था. इसी दौरान जगाई गांव के समीप एक तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पिय ने साइकिल सवार मंगलदेव को ठोकर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ पहुंचे एकंगरसराय थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. तत्पश्चात, शव को गुमला से आये परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




