मिर्जापुर व कन्हौली के सभी घरों में बिजली का कनेक्शन
Updated at : 27 Apr 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

कैंप लगा कर एपीएल व बीपीएल परिवारों को दिया गया कनेक्शन बरबीघा (शेखपुरा) : हर घर में बिजली की सुविधा देना भारत और राज्य सरकारों का लक्ष्य है. दो अलग-अलग पंचायतों के अलग-अलग गांव को पूर्ण बिजली उपभोक्तावाले गांव के रूप में प्रमाणपत्र दिया गया है. इसकी जानकारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक राज […]
विज्ञापन
कैंप लगा कर एपीएल व बीपीएल परिवारों को दिया गया कनेक्शन
बरबीघा (शेखपुरा) : हर घर में बिजली की सुविधा देना भारत और राज्य सरकारों का लक्ष्य है. दो अलग-अलग पंचायतों के अलग-अलग गांव को पूर्ण बिजली उपभोक्तावाले गांव के रूप में प्रमाणपत्र दिया गया है. इसकी जानकारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक राज ने पत्रकारों को दी. बरबीघा प्रखंड की सर्वा पंचायत के मिर्जापुर तथा जगदीशपुर पंचायत के कन्हौली में सभी उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया. उन्होंने बताया कि एपीएल तथा बीपीएल के सभी इच्छुक परिवारों को विभागीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में शिविर लगाकर बिजली का कनेक्शन दिया गया. अभिषेक राज ने यह भी बताया कि विभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार सभी घरों में बिजली पहुंच गयी है.
इस मौके पर पटना के विद्युत कार्यपालक अभियंता उमेश भगत, राकेश कुमार (सहायक विद्युत अभियंता), विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, शेखपुरा के दिनेश कुमार (विद्युत कार्यपालक अभियंता), अभिषेक राज, सहायक विद्युत अभियंता, अनिल कुमार झा, कनीय विद्युत अभियंता, रामाश्रय राम कनीय विद्युत अभियंता, शुभम सहायक, सर्वा पंचायत के मुखिया शंभु सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




