दो बाइकों की भिड़ंत, एक मरा
Updated at : 25 Dec 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. हुई बीएड कॉलेज के समीप घटना में महिला सहित तीन गंभीर रूप से घायल चंडी : रविवार की संध्या एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के […]
विज्ञापन
हादसा. हुई बीएड कॉलेज के समीप
घटना में महिला सहित तीन गंभीर रूप से घायल
चंडी : रविवार की संध्या एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के बीएड कॉलेज के समीप घटी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसे में मौके पर मरने वाले युवक की पहचान पटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र के अरय-बेनीपुर गांव निवासी राकेश कुमार के रूप में पुलिस ने की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार एक युवक एक महिला के साथ नरसंडा से चंडी की ओर आ रहा था.
वहीं चंडी से नरसंडा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की जोरदार भिड़ंत उक्त बाइक से हो गयी. दोनों बाइकों की टक्कर इतना भयानक थी कि दोनों बाइक पर सवार एक महिला सहित चारों लोग घटनास्थल से काफी दूर जा गिरे. हादसे में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गयी. हादसे में घायल महिला की पहचान पटना जिले के सैदपुर गांव निवासी अंजू देवी के रूप में की गयी है. जबकि घायल युवकों में स्थानीय रूखाई गांव निवासी प्रिंस कुमार व निरंजन कुमार शामिल है. थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सरकारी अस्पताल पहुंचे घायलों के परिजनों ने विशेष इलाज के लिए डाॅक्टर की राय पर अपने साथ पटना लेकर चले गये. पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह सड़क हादसा दोनों बाइकों की अत्यधिक गति के होने के कारण घटी है. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी.जिसे पुलिस ने समय रहते हटा दिया. लोग इस बात को लेकर खासा नाराज थे कि आये दिन क्षेत्र में इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं होती है, लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर कोई विशेष ध्यान नहीं होता है.
पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति करती है.पुलिस ने शव को अपने अभिरक्षा में अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.इस संबंध में पुलिस द्वारा एक कांड दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




