नौ शिक्षकों के भरोसे चल रहा एसपीएम कॉलेज, पढ़ाई बाधित
Updated at : 21 Dec 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

उपेक्षा. मगध विवि की अंगीभूत इकाई है कॉलेज इंटर व डिग्री में हजारों विद्यार्थी है नामांकित बिहारशरीफ : बिहारशरीफ. जिले की प्रतिष्ठित व अंगीभूत कॉलेज सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज बिहारशरीफ में शिक्षकों की भारी कमी है. इससे छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. वर्तमान में यहां प्राचार्य सहित मात्र 9 शिक्षक कार्यरत […]
विज्ञापन
उपेक्षा. मगध विवि की अंगीभूत इकाई है कॉलेज
इंटर व डिग्री में हजारों विद्यार्थी है नामांकित
बिहारशरीफ : बिहारशरीफ. जिले की प्रतिष्ठित व अंगीभूत कॉलेज सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज बिहारशरीफ में शिक्षकों की भारी कमी है. इससे छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. वर्तमान में यहां प्राचार्य सहित मात्र 9 शिक्षक कार्यरत हैं. एक समय ऐसा भी आया जब कॉलेज मात्र 4 शिक्षकों के भरोसे हो गया था. हाल ही में यहां तीन विषयों के पांच नये शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. हालांकि कॉलेज में शिक्षकों के कुल 55 पद स्वीकृत हैं तथा यहां इंटरमीडिएट सहित डिग्री ऑनर्स के 19 विषयों में पढ़ाई की व्यवस्था है. शिक्षकों की कमी के कारण कॉलेज के कई विभाग तो शिक्षकविहीन हो चुके हैं.
इससे कई विषयों के विद्यार्थियों को तो बिना पढ़ाई के ही परीक्षा पास करना पड़ रहा है. जिले के बुद्धिजीवि कॉलेज की इस स्थिति पर हैरत में हैं. उनका कहना है कि पढ़ाई के लिए जिले के सरकारी कॉलेजों पर ही भरोसा था अब तो वह भी समाप्त हो गया. कॉलेज के अधिकांश पुराने शिक्षक या तो सेवानिवृत हो चुके हैं अथवा उनका स्थानान्तरण दूसरे जगहों पर हो चुका है जबकि इन शिक्षकों की जगह पर नये शिक्षक नहीं आये हैं. हाल ही में नई नियुक्ति के माध्यम से कॉलेज को केमेस्ट्री के तीन, इकोनॉमिक्स तथा फिलॉस्फी के एक-एक शिक्षक मिले हैं. ऐसे में कॉलेज में पढ़ाई का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है.
लगभग चार हजार विद्यार्थी है नामांकित : सरदार पटेल कॉले के इंटरमिडिएट तथा स्नातक कक्षाओं में लगभग चार हजार से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं. शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों में मायूसी छायी रहती है. कक्षाओं के संचालन में कमी के कारण विद्यार्थी कम ही संख्या में कॉलेज पहुंच पाते हैं. कई छात्रों ने कहा कि उनके विषय के जब शिक्षक ही नहीं है तो कॉलेज में बैठकर क्या करेंगे. कॉलेज के अधिकांश विद्यार्थी ट्यूशन कोचिंग का सहारा लेकर ही अपनी पढ़ाई पूरी करने को मजबूर हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
”विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में पांच शिक्षक नियुक्त किये गये हैं. कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण के सुदृढ़ बनने का प्रयस किया जा रहा है.”
डॉ उमेश प्रसाद, प्रभारी प्राचार्य, एसपीएम कॉलेज, बिहारशरीफ
कॉलेज में शिक्षकों की स्थिति
विषय – शिक्षक
फिजिक्श – 01, केमेस्ट्री – 03
मैथ्स – 00, बॉटनी – 00
जुलॉजी – 00, हिस्ट्री – 01
ज्योग्राफी – 00, फिलॉस्फी – 01
इकोनॉमिक्स – 02, हिन्दी – 00
अंग्रेजी – 01, पाली – 00
उर्दू – 00, पर्शियन – 00
सायकोलॉजी- 00, सोसोलॉजी – 00
पॉलिटिकल साईंस – 00
एन्सिएंट हिस्ट्री – 00
कुपोषण से बचाव को दें पौष्टिक आहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




