मगध विवि में डिग्री पार्ट वन की परीक्षा 15 से
Updated at : 18 Dec 2017 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : लंबे इंतजार के बाद डिग्री पार्ट वन की परीक्षा की तिथि घोषित होने से परीक्षार्थियों में खुशी देखी जा रही है. काफी विलंब से होने जा रही मगध विश्वविद्यालय की डिग्री पार्ट वन की परीक्षा का इंतजार विद्यार्थी जून-जुलाई से ही करते आ रहे थे. अब जाकर विश्वविद्यालय द्वारा 15 जनवरी से परीक्षा […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : लंबे इंतजार के बाद डिग्री पार्ट वन की परीक्षा की तिथि घोषित होने से परीक्षार्थियों में खुशी देखी जा रही है. काफी विलंब से होने जा रही मगध विश्वविद्यालय की डिग्री पार्ट वन की परीक्षा का इंतजार विद्यार्थी जून-जुलाई से ही करते आ रहे थे. अब जाकर विश्वविद्यालय द्वारा 15 जनवरी से परीक्षा लिये जाने की घोषणा की गयी है. हालांकि विश्वविद्यालय की डिग्री पार्ट टू की परीक्षा भी काफी बिलंब से ली गई है तथा जिले के नालंदा कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इसकी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी शुरू हो गया है.
यदि विश्वविद्यालय द्वारा इसी प्रकार की तत्परता दिखायी जाती है तो डिग्री पार्ट वन की परीक्षा के तुरंत बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन तथा परीक्षा परिणाम भी दिया जा सकता है. इस संबंध में स्थानीय नालंदा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीएन सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय में विगत परीक्षाओं के रिजल्ट को ही दुरूस्त करने में काफी वक्त लगा. इधर विश्वविद्यालय में कर्मियों की लंबी चली हड़ताल से भी परीक्षा आयोजन में बाधा पहुंची है. अब विश्वविद्यालय परीक्षा तथा परीक्षाफल के प्रकाशन के प्रति गंभीर है.
डिग्री पार्ट वन की परीक्षा 15 से :
डिग्री पार्ट वन की परीक्षा 15 जनवरी से निर्धारित की गयी है. इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा प्रोग्राम भी जारी कर दिया गया है. डिग्री की अन्य परीक्षाओं के समान डिग्री पार्ट वन के विद्यार्थियों की परीक्षा भी चार ग्रुप में लिये जायेंगे. परीक्षा की शुरूआत ऑनर्स पेपर से ही होगी.
15 जनवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ‘ए’ तो द्वितीय पाली में ग्रुप ‘बी’ की परीक्षा होगी. 16 जनवरी को प्रथम पाली में ग्रुप ‘सी’ तो द्वितीय पाली में ग्रुप ‘डी’ की परीक्षा होगी. यही क्रम 17 तथा 18 जनवरी को क्रमश: दोहराया जायेगा. सब्सिडरी तथा जेनरल सब्जेक्ट की परीक्षा 19 जनवरी से 30 जनवरी तक होगी, जबकि प्रैक्टिकल की परीक्षा 5 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किये जायेंगे.
विभिन्न विषयों का वर्गीकरण :
ग्रुप ‘ए’ में फिजिक्स, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इलेक्ट्रोनिक्स, स्टैटिस्टिक्स, एलएस डब्ल्यू, रूरल इकोनॉमिक्स, बुद्धिस्ट स्टडिज, पब्लिक एडमिनिस्ट्रशन तथा म्याजिक को रखा गया है.
ग्रुप ‘बी’ में पॉलिटिकल साइंस, मैथमैटिक्स तथा सोसियोलॉजी शामिल है. इसी प्रकार ग्रुप ‘सी’ में बॉटनी, जुलॉजी, कॉमर्स, सायकोलॉजी, होम साइंस, एन्सटएंट हिस्ट्री तथा फिलॉस्फी शामिल है. ग्रुप ‘डी’ में ज्योग्राफी, हिन्दी, इंगलिश, उर्दू, मगही, अरबी, मैथिली, पाली, पर्शियन, बंगाली, भोजपुरी, प्राकृत तथा संस्कृत को रखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




