राजगीर में युवती की गला रेत कर हत्या

Updated at : 17 Dec 2017 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर में युवती की गला रेत कर हत्या

घटना. थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण उद्यान के पास से शव बरामद शव को जंगल में फेंक कर फरार हुए अपराधी जांच में जुटी पुलिस बिहारशरीफ\राजगीर : अपराधियों ने एक युवती की हत्या गला रेत कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पास के जंगल में फेंक कर फरार हो गये. […]

विज्ञापन

घटना. थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण उद्यान के पास से शव बरामद

शव को जंगल में फेंक कर फरार हुए अपराधी जांच में जुटी पुलिस
बिहारशरीफ\राजगीर : अपराधियों ने एक युवती की हत्या गला रेत कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पास के जंगल में फेंक कर फरार हो गये. शनिवार की सुबह राजगीर थाना पुलिस ने युवती के शव को थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण उद्यान के पास से बरामद कर अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. मृतका की उम्र 25-30 वर्ष पुलिस द्वारा बतायी जा रही है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर राजगीर एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र से मिली युवती की लाश चार दिन पुरानी है. अपराधियों द्वारा किसी और स्थान पर इसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को उक्त स्थान पर लाकर फेंक दिया गया है.
युवती की पहचान को लेकर पास के सीमावर्ती जिले की पुलिस से संपर्क साधा गया है. अपराधियों ने युवती की हत्या उसके गर्दन को किसी तेजधार हथियार से रेत कर की है. गर्दन का करीब 75 फीसदी भाग कटा हुआ पाया गया है. बॉडी पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाये गये हैं. जिस स्थान पर युवती का शव बरामद हुआ है,
वहां पर किसी तरह के संघर्ष के निशान पुलिस को नहीं मिले हैं.मामले की जांच कर रही पुलिस का दावा है कि युवती की हत्या किसी दूसरे स्थान पर कर के शव को उक्त स्थान पर लाकर फेंक दिया गया है.एक प्रश्न का जवाब देते हुए राजगीर एसडीपीओ ने बताया कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो जायेगा.वारदात के बाद ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि अपराधियों द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी निर्मम हत्या अपराधियों द्वारा की गयी है.
सोशल मीडिया पर तस्वीर की गयी शेयर
मृतका की पहचान को लेकर राजगीर एसडीपीओ संजय कुमार ने युवती की तस्वरी सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.एसडीपीओ ने बताया कि पास के सभी जिलों की पुलिस को मृतका की तस्वीर उपलब्ध करायी गयी है.इसके अलावे राजगीर क्षेत्र के सभी होटल व धर्मशालाओं के प्रबंधकों से पिछले दिनों आने वाले पर्यटकों की सूची मांगी गयी है.एसडीपीओ ने दावे के साथ कहा कि निकट भविष्य में इससे संबंधित सभी तरह के मामलों की जानकारी पुलिस द्वारा स्पष्ट कर ली जायेगी. इससे संबंधित विशेष दिशा-निर्देश राजगीर थानाध्यक्ष को दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन