संध्या चार से 12 बजे रात तक अब नहीं कटेगी बिजली

बिहारशरीफ : जितना पैसा, उतनी बिजली (आरएलएसएस) स्कीम के संबंध में प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग ने बिजली कट के संबंध में जारी निर्देश में संशोधन किया है. चार दिसंबर को प्रभात खबर ने ‘जितना पैसा, उतनी बिजली स्कीम से शहरी उपभोक्ता परेशान’ की हेडिंग से एक खबर प्रकाशित की थी. […]
बिहारशरीफ : जितना पैसा, उतनी बिजली (आरएलएसएस) स्कीम के संबंध में प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग ने बिजली कट के संबंध में जारी निर्देश में संशोधन किया है. चार दिसंबर को प्रभात खबर ने ‘जितना पैसा, उतनी बिजली स्कीम से शहरी उपभोक्ता परेशान’ की हेडिंग से एक खबर प्रकाशित की थी.
इस खबर में स्कीम से शहरी उपभोक्ताओं को होनेवाली परेशानी का उल्लेख किया गया था. इसके बाद शहर के उपभोक्ताओं ने इस स्कीम के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि जितना पैसा, उतनी बिजली स्कीम लागू करने में शहरी उपभोक्ताओं की उपेक्षा की गयी है. बिजली विभाग को सबसे अधिक राजस्व शहरी उपभोक्ताओं से ही प्राप्त होता है. सबसे कम राजस्व ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त होता है. ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की करतूत का खामियाजा शहरी उपभोक्ताओं पर डालना कहीं से भी सही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




