बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला से छीने "एक लाख

Updated at : 15 Dec 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला से छीने "एक लाख

बिहारशरीफ : बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध महिला से एक लाख रुपये की छीनतई कर ली. घटना शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय चौक के समीप गुरुवार की संध्या घटी. इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए सोहसराय थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध महिला से एक लाख रुपये की छीनतई कर ली. घटना शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय चौक के समीप गुरुवार की संध्या घटी. इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए सोहसराय थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

बताया जाता है कि जिले के रहुई थाना क्षेत्र के रहुई बाजार निवासी सुलोचना देवी शहर के नयी सराय स्थित एसबीआई के अपने खाते से नकद एक लाख रुपये की निकासी कर टेंपो से उतरी थी. ज्योंही महिला उक्त स्थान पर पहुंची कि पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के हाथ से रुपये से भरे बैग को छीन कर किसान कॉलेज की ओर फरार हो गये. महिला के बयान पर कांड दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन