भरत व शालिग्राम कुंडों का होगा जीर्णोद्धार

Updated at : 14 Dec 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
भरत व शालिग्राम कुंडों का होगा जीर्णोद्धार

सीएम विकास यात्रा को ले प्रशासन को अब याद आया विकास कार्य 27 को विकास यात्रा में नालंदा आयेंगे सीएम बिहारशरीफ : बहुत कम लोग जानते हैं. राजगीर में कई नदियां व कुंड हैं. कई नदी तो नाले में बदल गयी है. तो कई कुंडों का अस्तित्व ही समाप्त होने की कगार पर है. इसी […]

विज्ञापन

सीएम विकास यात्रा को ले प्रशासन को अब याद आया विकास कार्य

27 को विकास यात्रा में नालंदा आयेंगे सीएम
बिहारशरीफ : बहुत कम लोग जानते हैं. राजगीर में कई नदियां व कुंड हैं. कई नदी तो नाले में बदल गयी है. तो कई कुंडों का अस्तित्व ही समाप्त होने की कगार पर है. इसी में से भरत व शालीग्राम कुंड शामिल है. इन दोनों का जीर्णोद्धार कराये जाने का बीड़ा जिला प्रशासन ने उठाया है. इन कुंडों का जीर्णोद्धार करने का आदेश दिया गया है. डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने राजगीर के भरत कुंड के जल स्रोतों का भी पता लगाये जाने का आदेश दिया है. राजगीर के भरत कुंड व शालिग्राम कुंड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को तेजी से कराये जाने को भी कहा गया है. सीएम विकास यात्रा को लेकर विकास कार्य कराये जा रहे हैं.
यात्रा को लेकर पेडिंग कार्यों को खंगाला जा रहा है. इसी क्रम में तेल्हाड़ा में म्यूजियम निर्माण, रोपवे के पास गेस्ट हाउस निर्माण, राजगीर बाइपास सहित तमाम छोटे-बड़ी परियोजनाएं शामिल है. विकास यात्रा को लेकर विभागों से उद्घाटन व शिलान्यास किये जाने वाले परियोजनाओं की अद्यतन सूची की भी मांग की जा रही है. बाइपास व सड़क निर्माण की योजनाओं को भी समय पर पूरा कराये जाने का आदेश जारी किया गया. साथ ही प्रशासन ने कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाये जाने का आदेश जारी कर रखा है. सीएम विकास यात्रा को लेकर इन दिनों सभी प्रखंडों में जनता दरबार आयोजित किये जा रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार विकास यात्रा पर 27 से 29 दिसंबर के बीच नालंदा आने वाले हैं. विकास यात्रा को लेकर महकमा अलर्ट है.
सीएम की विकास यात्रा के लिए होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिये एकंगरसराय में जगह का चयन किया जा रहा है. 2009 में जब सीएम विकास यात्रा पर नालंदा आये थे उस दौरान किन-किन योजनाओं का शिलान्यास किये इसकी खोज भी की जा रही है. चर्चा है कि उस समय 29 योजनाओं का शिलान्यास किया गया था. विकास यात्रा को लेकर एकंगरसराय के चमहेड़ा को मॉडल गांव बनाया जा रहा है. संभावना है कि इसी गांव में सीएम की आमसभा का कार्यक्रम होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन