जिले के हरेक प्रखंड में बनेगा एक कृषि फीडर

बिहारशरीफ : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जिले में कृषि फीडर बनाने का कार्य शुरू हो गया है. एलएंड टी एजेंसी को यह काम मिला है. प्रथम चरण में प्रत्येक प्रखंड में एक ही कृषि फीडर बनाये जायेंगे. इस हिसाब से जिले के 20 प्रखंड हैं, जिसके लिए 20 कृषि फीडर बनाये जायेंगे. […]
बिहारशरीफ : साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जिले में कृषि फीडर बनाने का कार्य शुरू हो गया है. एलएंड टी एजेंसी को यह काम मिला है. प्रथम चरण में प्रत्येक प्रखंड में एक ही कृषि फीडर बनाये जायेंगे. इस हिसाब से जिले के 20 प्रखंड हैं, जिसके लिए 20 कृषि फीडर बनाये जायेंगे.
प्रथम चरण के तहत बनने वाले कृषि फीडरों की कुल लंबाई 30 किलोमीटर होगी. जिले के छह प्रखंडों में कृषि फीडर बनाने का कार्य शुरू हो गया है. इनमें नूरसराय, हरनौत,चंडी,गिरियक,रहुई व इस्लामपुर प्रखंड शामिल है. इस कृषि फीडर के माध्यम से किसानों के डीजल से चलने वाले पंपों को कनेक्शन दिया जायेगा. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत कृषि फीडर के माध्यम से किसानों को आठ घंटे बिजली उपलब्ध कराने की योजना है. किसानों को अलग से बिजली का कनेक्शन दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




