जिले में शराब के भंडारण में इस्तेमाल मकान होंगे जब्त

Updated at : 11 Dec 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में शराब के भंडारण में इस्तेमाल मकान होंगे जब्त

कारोबारियों को जिलाबदर करने का आदेश बिहारशरीफ. शराब के कारोबारियों को जिलाबदर करने व शराब के कारोबार में प्रयुक्त परिसरों को जब्त करने का निर्देश जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने दिया है. गिरियक थाना के जीतू यादव को जिलाधिकारी ने जिला बदर करने का आदेश दिया है. शराब के भंडारण के लिए चंडी प्रखंड अंतर्गत […]

विज्ञापन
कारोबारियों को जिलाबदर करने का आदेश
बिहारशरीफ. शराब के कारोबारियों को जिलाबदर करने व शराब के कारोबार में प्रयुक्त परिसरों को जब्त करने का निर्देश जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने दिया है. गिरियक थाना के जीतू यादव को जिलाधिकारी ने जिला बदर करने का आदेश दिया है. शराब के भंडारण के लिए चंडी प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव के नीतीश केवट के मकान को अधिग्रहित करने का भी आदेश दिया गया है.
चंडी थाना के उत्तरा गांव के रोगी चौहान, कमलेश चौहान एवं बसंत चौहान के मकान को भी शराब के भंडारण तथा पीने-पिलाने में प्रयोग करने के कारण अधिग्रहण करने का आदेश दिया गया है. शराब के परिवहन में प्रयुक्त टिकुली पर निवासी लालू यादव, एकंगरसराय के जैतीपुरनिवासी मुकेश चौधरी , सिलाव के रंधीर कुमार की मोटरसाइकिल , वेन के करजरा निवासी चिंटू पासवान का झरझरिया को भी अधिग्रहित करने का आदेश दिया गया है. जिलाधिकारी ने उत्पाद एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिला के अंदर एवं सीमा पर गाड़ियों की नियमित रूप से चेकिंग करें. शराब के कारोबार पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन