लूट की दाल के साथ चार व्यवसायी धराये
Updated at : 10 Dec 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

बीते माह अपराधियों ने दाल को लूटा था बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने लूट की दाल के साथ गया के चार गल्ला व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने भारी मात्रा में दाल की बरामदगी की है. हालांकि इस मामले में दाल लूट की घटना में संलिप्त किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो […]
विज्ञापन
बीते माह अपराधियों ने दाल को लूटा था
बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने लूट की दाल के साथ गया के चार गल्ला व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने भारी मात्रा में दाल की बरामदगी की है. हालांकि इस मामले में दाल लूट की घटना में संलिप्त किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर नालंदा पुलिस सीमावर्ती जिले की पुलिस की मदद से कई स्थानों पर छापेमारी करने में जुटी है. शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि पिछले माह 18 तारीख को जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव के समीप नौ की संख्या में रहे विक्टा गाड़ी पर सवार अपराधियों द्वारा 16 टन दाल से भरे एक ट्रक को लूट लिया गया था.
ट्रक के चालक व उप चालक को बंधक बना कर उसे परबलपुर थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया गया था. ट्रक के चालक व उप चालक के बयान पर इस संबंध में कांड दर्ज होने के दूसरे दिन पुलिस ने उक्त ट्रक को गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि कांड के सफल उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ निशित प्रिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था. टीम में नूरसराय इंस्पेक्टर जहांगीर खां, पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार, हरनौत थानाध्यक्ष संजय कुमार-1, डीआइयू के कृपालजी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया था.
टीम द्वारा घटना के चार दिन बाद ही लूटी गयी दाल के खरीदार शहर के खंदक पर निवासी स्वर्गीय रामशरण साव के पुत्र अशोक साव की गिरफ्तारी की गयी. इसी की निशानदेही पर पुलिस ने गया जिले के चार वैसे गल्ला
व्यवसायियों की गिरफ्तारी की, जिन्होंने दाल की खरीदारी अशोक साव से की थी. इस मामले में गिरफ्तार होने वालों में गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहोरमा टेटुआ गांव निवासी छोटू साव के पुत्र राकेश कुमार, गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के पटवा टोली निवासी सरयुग साव के पुत्र सत्यवीर साव उर्फ छोटू साव,गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेदजा गांव निवासी स्वर्गीय तुलसी साव के पुत्र लक्ष्मी साव व गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के मानपुर कलाली रोड निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण साव के पुत्र मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मनोज साव शामिल है. गिरफ्तार चारों गल्ला व्यवसायियों के द्वारा उक्त दाल को 21 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से खरीदा गया था. हालांकि गल्ला व्यवसायी यह नहीं जानते थे कि खरीदा गया दाल लूट का है.
प्रेस वार्ता में सदर एसडीपीओ के अलावे एसडीपीओ निशित प्रिया व हरनौत थानाध्यक्ष संजय कुमार-1 मुख्य रूप से उपस्थित थे. एसपी ने बताया कि चारों के पास तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




