15 दिसंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में जनता दरबार

Updated at : 10 Dec 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
15 दिसंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में जनता दरबार

बिहारशरीफ : 15 दिसंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में जनता दरबार लगाये जाने का आदेश डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया है. उन्होंने कहा है कि जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराये. उप विकास आयुक्त सुब्रत कुमार सेन को इन आयोजनों का अनुश्रवण करने को कहा गया है. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : 15 दिसंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में जनता दरबार लगाये जाने का आदेश डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया है. उन्होंने कहा है कि जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराये. उप विकास आयुक्त सुब्रत कुमार सेन को इन आयोजनों का अनुश्रवण करने को कहा गया है. डीएम ने आदेश दिया है कि जनता दरबार में जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे. 14 दिसंबर को एकंगरसराय प्रखंड के मध्य विद्यालय ओरियावा में जनता दरबार लगाया जायेगा. इस कार्यक्रम को ज्यादा प्रभावकारी बनाने को कहा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन