कोताही पर डीपीओ स्थापना का वेतन रोका

Updated at : 10 Dec 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
कोताही पर डीपीओ स्थापना का वेतन रोका

बिहारशरीफ : शनिवार को हरदेव भवन में सरमेरा प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा डीएम डॉ त्यागराजन एसएम के द्वारा की गयी. बैठक में कहा गया कि विकास कार्यों के निचले स्तर से आने वाली समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराये डीएम ने अधिकारियों से कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का उचित तरीके से नियमित मॉनीटरिंग […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शनिवार को हरदेव भवन में सरमेरा प्रखंड के विकास कार्यों की समीक्षा डीएम डॉ त्यागराजन एसएम के द्वारा की गयी. बैठक में कहा गया कि विकास कार्यों के निचले स्तर से आने वाली समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराये

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का उचित तरीके से नियमित मॉनीटरिंग करें. गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर उसे पूरा कराना सुनिश्चित कराये. शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना को निर्देश दिया कि वहां के प्राइमरी एवं हाई स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करें. हाई स्कूलों में प्रबंध समिति की बैठक कर विकास संबंधी जितने भी कार्य लंबित है, उसे जल्दी पूरा कराये. शिक्षा विभाग के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं रहने के कारण जिलाधिकारी ने डीपीओ स्थापना अरिजय कुमार का वेतन बंद करने एवं उनसे जवाब-तलब करने का आदेश दिया गया.

स्कूल में पेयजल की व्यवस्था करने का आदेश
सरमेरा प्रखंड अंतर्गत चल रहे पेयजल आपूर्ति से संबंधित सभी योजनाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश पीएचईडी को दिया गया. पीएचईडी के अभियंता द्वारा बताया गया कि अधूरे पाइप लाइन से संबंधित सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है. जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने गोपालबाद हाई स्कूल में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश पीएचईडी को दिये.राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण एवं सड़क निर्माण की अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से करें. जो बड़े काम होने हैं उसे बारिश शुरु होने से पूर्व पूरी कर लेने को कहा गया.
ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को कहा गया कि सभी योजनाओं को तेजी से पूरा कराने के लिए पर्याप्त अनुश्रवण करें. बिंद -गोपालाबाद, सरमेरा पथ, सरमेरा से प्यारेपुर पथ समेत अन्य सड़कों के मरम्मत व निर्माण संबंधी काम में तेजी लाये. हुसैनाबाद एवं अन्य पथ जहां मरम्मत या टेंडर का काम पूरा नहीं हुआ है उसे विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जल्दी पूरा कराये.
एक सप्ताह के अंदर भुगतान
बाढ़ नियंत्रण विभाग को कहा गया कि वह अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना को गति प्रदान करें. स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सरमेरा में एक डॉक्टर की तुरंत पदस्थापना करें.अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेरों के भवन निर्माण का प्राक्कलन बनाने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया.
जिन लोगों ने शौचालय बनवा लिया है उनका जिओ टैगिंग करा कर एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर दें. इस मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी शैलेंद्र नाथ, एसडीओ सुधीर कुमार, बीडीओ , सीओ सरमेरा स्थानीय जनप्रतिनिधि व कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन