समाज में महिलाओं की अहम भूमिका : राजीव

Updated at : 08 Dec 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
समाज में महिलाओं की अहम भूमिका : राजीव

एकंगरसराय : भाजपा नालंदा जिला महिला मोर्चा का एकदिवसीय सम्मेलन गुरुवार को एकंगरसराय कोल्ड स्टोरेज के सभागार भवन में भारत माता की जयघोष से शुरू हुआ. इस अवसर पर इस्लामपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं […]

विज्ञापन
एकंगरसराय : भाजपा नालंदा जिला महिला मोर्चा का एकदिवसीय सम्मेलन गुरुवार को एकंगरसराय कोल्ड स्टोरेज के सभागार भवन में भारत माता की जयघोष से शुरू हुआ. इस अवसर पर इस्लामपुर के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिससे देश व राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है.
रंजन ने कहा कि देश व राज्य तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाओं का विकास होगा. समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है. केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए 11 कार्यक्रम चलाया गया है,जो महिलाओं के लिए बहुत ही कल्याणकारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प सिद्धि कार्यक्रम की शुरुआत की है. 2022 तक छह क्रांतिकारी कदम उठाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि 2022 से भारत एक नये स्वरूप में आगे बढ़ेगा.
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह ने कहा कि देश का पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, जिन्होंने नया भारत बनाने का संकल्प लिया है. भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश की चिंता है. मौके पर प्रदेश नेत्री पूनम शर्मा, वीरेंद्र गोप, जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह, राजीव प्रसाद सिंह, राजेश्वर सिंह आदि मौजूद थे.
कंचन कुमारी, रीना देवी, सावो देवी, सविता देवी, सुधीर कुमार, विजय विश्वकर्मा, सूर्यभूषण सिंह, रंजय मालाकार, परमानंद पांडेय, नगीना पासवान, अचल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन