बौद्ध पर्यटकों को आकर्षित कर रहा राजगीर

Updated at : 08 Dec 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
बौद्ध पर्यटकों को आकर्षित कर रहा राजगीर

कई देशों ने राजगीर में स्थापित की है बौद्ध मोनष्ट्री राजगीर : बौद्ध धर्म का राजगीर से काफी पुराना रिश्ता रहा है. यही कारण है कि दुनियाभर के बौद्ध अनुयायी कम से कम एक बार राजगीर आना पसंद करते हैं. बौद्ध अनुयायियों के लिए राजगीर मक्का मदीना से कम नहीं है. यहां के विश्व शांति […]

विज्ञापन

कई देशों ने राजगीर में स्थापित की है बौद्ध मोनष्ट्री

राजगीर : बौद्ध धर्म का राजगीर से काफी पुराना रिश्ता रहा है. यही कारण है कि दुनियाभर के बौद्ध अनुयायी कम से कम एक बार राजगीर आना पसंद करते हैं. बौद्ध अनुयायियों के लिए राजगीर मक्का मदीना से कम नहीं है. यहां के विश्व शांति स्तूप, वेणु वन विहार, कलन्द निवाप, स्वतर्णी गुफा, गृद्धकूट पर्वत, विम्बिसार कारागार, अजातशत्रु किला मैदान और भगवान बुद्ध से जुड़े अनेक प्राचीन स्थल बौद्ध अनुयायियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है. बिहार सरकार भी बुद्धिष्ट सर्किट का विकास कर इसे बोधगया, सारनाथ और राजगीर से जोड़कर बौद्ध अनुयायियों को राजगीर की ओर आकर्षित करने में सफल रही है.
हालांकि राजगीर में प्रयास काफी देर से शुरू हुआ कि दुनियाभर में फैले करोड़ों बौद्ध अनुयायियों को आकर्षित किया जाये. 90 के दशक में इस दिशा में सुगबुगाहट शुरू हुई और बौद्ध सर्किट का विकास किया गया. इसके बाद सूफी सर्किट ,महावीर सर्किट आदि का विकास कर गंभीरता से प्रयास किया जाने लगा. इसके बेहतर परिणाम भी सामने आने लगे. बिहार सरकार के सहयोग से पूर्व के वर्षों में कई देशों के बौद्ध मोनाष्ट्री (बौद्ध विहार) राजगीर में स्थापित हो चुके हैं. इसके अलावे कई देशों के मोनाष्ट्री निर्माण के लिए उस देश के द्वारा यहां जमीन की खरीद की गयी है. आज लगभग 5 लाख बौद्ध धर्मावलंबी प्रत्येक वर्ष राजगीर पहुंच रहे हैं. बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चारों ओर से पहाड़ों से घिरा घोड़ाकटोरा झील में भगवान बुद्ध की एक विशालकाय प्रतिमा स्थापित करने का काम जोरों पर किया जा रहा है. वेणुवन विहार के भी विस्तारीकरण की योजना तैयार की गयी है.
पर्यटकों के आगमन में सुगमता के लिए बोधगया से राजगीर होते बिहारशरीफ तक फोर लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है.
राजगीर में इन बौद्ध देशों ने स्थापित की है बौद्ध मोनाष्ट्री
वर्मिज मोनाष्ट्री, वाट थाई मोनाष्ट्री
भूटान मोनाष्ट्री, इस मोनाष्ट्री के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 5 एकड़ भूमि भूटान सरकार को दान स्वरूप दिया है.
थाई मोनाष्ट्री, निर्माणाधीन
वर्मा म्यांमार मोनाष्ट्री,बंगाल बूद्धिष्ट मोनाष्ट्री ,जापान मोनाष्ट्री ,श्रीलंका मोनाष्ट्री,म्यांमार मोनाष्ट्री
कम्बोडिया मोनाष्ट्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन