सीएम की घोषणाओं को खंगालने में जुटे

Updated at : 08 Dec 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम की घोषणाओं को खंगालने में जुटे

बिहारशरीफ : 2009 में विकास व धन्यवाद यात्रा पर सीएम नालंदा आ चुके हैं. उस समय उनकी घोषणाओं को खंगालने में प्रशासन जुट गया है. चर्चा है कि उस समय सीएम के द्वारा उस समय करीब 28 घोषणाएं की गयी थी.उसका कितना अनुपालन हुआ इसकी रिपोर्ट तैयार करने में प्रशासन जुट गया है. जो कार्य […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : 2009 में विकास व धन्यवाद यात्रा पर सीएम नालंदा आ चुके हैं. उस समय उनकी घोषणाओं को खंगालने में प्रशासन जुट गया है. चर्चा है कि उस समय सीएम के द्वारा उस समय करीब 28 घोषणाएं की गयी थी.उसका कितना अनुपालन हुआ इसकी रिपोर्ट तैयार करने में प्रशासन जुट गया है. जो कार्य अधूरे हैं, इसकी भी सूची तैयार करायी जा रही है.

अगर कोई कार्य अधूरा रह गया है तो इसके कारण सहित रिपोर्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है. विकास यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 से 29 दिसंबर के बीच नालंदा आने वाले हैं. इसकी तैयारी में पूरा महकमा जुट गया है. यात्रा के दौरान विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी. साथ ही जिले के एक गांव में आमसभा का आयोजन किया जाना है. मुख्य कार्यक्रम के लिए अभी जगह का चयन नहीं किया जा सका है. संभावना है कि एकंगरसराय प्रखंड के किसी गांव में कार्यक्रम होंगे.
तैयारी को लेकर गुरुवार को हरदेव भवन में बैठक की गयी. जिला स्तर पर पहली तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते डीएम डॉ त्यागराजन ने कहा कि विकास कार्यों को ससमय पूरा कर लें. जहां नवनिर्मित भवन का उद्घाटन होगा. जिन कार्यों का होना है उसका शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा किया जायेगा. जनहित से जुड़े जो भी कार्य पेंडिंग है, उसे हर हाल में पूरा कर लेने का आदेश दिया गया है.
खासकर लोक शिकायत निवारण अधिकार से संबंधित मामलों का सख्ती से कार्रवाई करने को कहा गया. सभी विभाग के अधिकारियों को सोमवार तक रिपोर्ट तैयार कर लेने का आदेश दिया गया है. इस मौके पर डीडीसी सुब्रत कुमार सेन, नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल, डीटीओ शैलेंद्र नाथ, डीआरडीए डायरेक्टर संतोष कुमार सिन्हा समेत सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन