बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने की महा आरती

Updated at : 07 Dec 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने की महा आरती

अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने का लिया संकल्प बिहारशरीफ : स्थानीय धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा संयुक्त रूप से महाआरती का आयोजन किया गया. महाआरती में जिले के सैकड़ों युवाओं ने शामिल होकर अयोध्या में राममंदिर निर्माण के संकल्प को पूरी करने की जरूरत बतायी. इस […]

विज्ञापन
अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने का लिया संकल्प
बिहारशरीफ : स्थानीय धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा संयुक्त रूप से महाआरती का आयोजन किया गया. महाआरती में जिले के सैकड़ों युवाओं ने शामिल होकर अयोध्या में राममंदिर निर्माण के संकल्प को पूरी करने की जरूरत बतायी.
इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक धीरज कुमार व नगर संयोजक कुंदन महतो ने कहा कि बाबरी ढांचा को ध्वस्त हुए आज 25 वर्ष हो गये, लेकिन राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका है. विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री प्रो आनंदी प्रसाद ने इस मौके पर कहा कि निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान से अभिभूत कराती है. लोगों में राष्ट्रीयता की भावना प्रवाहित होती है. विश्व हिंदू परिषद अपने कार सेवकों को बधाई देती है.
इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, चंद्रदीप कुमार, अनिल मिश्रा, संध्या देवी, प्रेमशीला कुमार, बजरंगल दल के गौरव कुमार, रोहत कुमार, प्रवक्ता अभिषेक बिट्टू, निक्की कुमार, विकास कुमार, सूरज, अमन, शुभम, प्रिंस, कान्हा, चंदन, मनीष, चिंटू, राधव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन