थानाप्रभारी से हर्जाना वसूली का निर्देश

Updated at : 02 Dec 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
थानाप्रभारी से हर्जाना वसूली का निर्देश

कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मामला बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के प्रथम त्वरित न्यायाधीश राम प्रताप अस्थाना ने बिहार थाना प्रभारी को कोर्ट आदेश की अवहेलना पर दस हजार रुपये हर्जाना भुगतान करने का आदेश दिया है. यह आदेश एसपी सहित डीएम व कोषागार पदाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है. इस न्यायालय से […]

विज्ञापन

कोर्ट के आदेश की अवहेलना का मामला

बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के प्रथम त्वरित न्यायाधीश राम प्रताप अस्थाना ने बिहार थाना प्रभारी को कोर्ट आदेश की अवहेलना पर दस हजार रुपये हर्जाना भुगतान करने का आदेश दिया है. यह आदेश एसपी सहित डीएम व कोषागार पदाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है. इस न्यायालय से सत्र परिवाद संख्या 714‍‍/06 की सुनवाई जारी है. एपीपी एसएस असलम अभियोजन पक्ष से सुनवाई में बहस कर रहे हैं. इसी दौरान सुनवाई को आगे बढ़ाने के लिए केस दैनिकी,
प्राथमिकी व औपचारिक प्राथमिकी की कार्बन कॉपी की कोर्ट ने बिहार थाना प्रभारी से मांग की थी. केस दैनिकी की प्राथमिकी की कार्बन कॉपी के अलावा कुछ भी कोर्ट मांग के अनुसार नहीं प्रस्तुत किया गया. और न ही इस संबंध में कोर्ट के कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के बावजूद कोई स्पष्टीकरण दिया गया. इस अवमानना से मामले की सुनवाई लंबित है. कोर्ट ने इसके लिए स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि थाना प्रभारी के वेतन से दस हजार रुपये की राशि एसपी अपने माध्यम से काटकर सरकारी कोष में जमा कराये तथा एक सप्ताह की अवधि में अधोहस्ताक्षरी को सूचित करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन