दो डॉक्टरों समेत तीन कर्मियों के वेतन पर रोक, हड़कंप

Updated at : 01 Dec 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
दो डॉक्टरों समेत तीन कर्मियों के वेतन पर रोक, हड़कंप

बिहारशरीफ : बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर से लेकर कर्मी अलर्ट हो जायें.वरना जांच के क्रम में यदि अनुपस्थित पाये गये तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जद में आ जाएंगे.एेसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.सिविल सर्जन ने बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने के […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टर से लेकर कर्मी अलर्ट हो जायें.वरना जांच के क्रम में यदि अनुपस्थित पाये गये तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जद में आ जाएंगे.एेसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.सिविल सर्जन ने बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में जिले के दो चिकित्सा पदाधिकारियों समेत तीन कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए वेतन पर रोक लगा दी है.

इसुआ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दो डॉक्टरों पर हुई कार्रवाई
सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत इसुआ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के दो चिकित्सा पदाधिकारी कार्रवाई की जद में आ गये.सिविल सर्जन डॉ.सुबोध प्रसाद सिंह ने गुरुवार को इसुआ एडिशनल पीएचसी का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सुजीत कुमार 29 एवं 30 नवंबर को बिना सूचना के ड्यूटी से गायब पाये गये.साथ ही इसी अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.मनोज कुमार 30 नवंबर को बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाये गये.
इस मामले को सिविल सर्जन डॉ. सिंह ने अति गंभीरता से लिया.उन्होंने संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों से जवाब तलब किया.साथ ही अनुपस्थित अवधि के वेतन पर रोक लगा दी है.उन्होंने संबंधित चिकित्सकों से कहा है कि स्पष्टीकरण का जवाब यथाशीघ्र दें.जवाब संतोषप्रद नहीं रहा तो अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. सिविल सर्जन डॉ सिंह ने निरीक्षण के दौरान एएनएम शशिकला कुमारी को भी बिना सूचना के ड्यूटी से गायब पाये.उन्होंने इस मामले में अनुपस्थित एएनएम से भी स्पष्टीकरण पूछा है.
कहा गया है कि स्पष्टीकरण का जवाब शीघ्र उपलब्ध करायें.यदि इसका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया तो ठोस कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही या शिथिलता नहीं बरती जाये.लापरवाही बरतने वालों पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी.सिविल सर्जन डॉ.सुबोध प्रसाद सिंह ने सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया.इस दौरान अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारी ड्यूटी पर तैनात पाये गये.रोस्टर के अनुसार डॉक्टर ड्यूटी में तैनात होकर अस्पताल में आये रोगियों का इलाज कर रहे थे.
सीएस डॉ.सिंह ने बताया कि अस्पताल के ओटी कक्ष का भी निरीक्षण किया गया.ओटी चिकित्सीय सुविधाओं से सुसज्जित पाया गया.रोस्टर चार्ट पर डॉक्टरों के नाम व दवा चार्ट पर दवाओं के नाम प्रदर्शित पाये गये.उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का का भी जायजा लिया.उन्होंने बताया कि बेडों पर नियमानुसार सतरंगी चादर बिछी हुई पायी गयी.उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि समय पर ओपीडी व इमरजेंसी कक्षों में डॉक्टरों की उपस्थिति हर दिन सुनिश्चित हो.साथ ही दवा की उपलब्धता की जानकारी दवा भंडारपाल से हमेशा लेते रहें.
समय पर डॉक्टरों की उपस्थिति करें सुनिश्चित
सिविल सर्जन डॉ.सिंह ने इस मामले में सरमेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया है कि समय पर अस्पताल में डॉक्टरों,एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें.ताकि अस्पताल में आने वाले रोगियों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा सके.उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अस्पताल में जीवनरक्षक दवा की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रखें.ताकि चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार रोगियों को दवाइयां उपलब्ध करायी जा सकें
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन