नूरसराय में गुमनाम मर्डर मिस्ट्री का खुलासा नहीं
Updated at : 01 Dec 2017 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

सुस्ती 4शव की अबतक नहीं हुई पहचान, अपराधी पुलिस की पकड़ से है दूर, जांच में हो रही देरी 28 अगस्त को नूरसराय थाना क्षेत्र के कूट फैक्ट्री के पास एक वृद्ध सरदार सहित दो व्यक्तियों की लाश बरामद की थी. हत्या की पूरी दास्तां पुलिस की रनिंग रजिस्टर में दर्ज है, लेकिन अपराधी आज […]
विज्ञापन
सुस्ती 4शव की अबतक नहीं हुई पहचान, अपराधी पुलिस की पकड़ से है दूर, जांच में हो रही देरी
28 अगस्त को नूरसराय थाना क्षेत्र के कूट फैक्ट्री के पास एक वृद्ध सरदार सहित दो व्यक्तियों की लाश बरामद की थी. हत्या की पूरी दास्तां पुलिस की रनिंग रजिस्टर में दर्ज है, लेकिन अपराधी आज भी पुलिस की पहुंच से दूर है.
बिहारशरीफ : 25 अगस्त को अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध सरदार सहित दो व्यक्ति की हत्या चाकू से गोद कर दी थी. पुलिस ने दोनों शवों को नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के कूट फैक्टरी के पास से बरामद की थी. दोनों मृतकों की पहचान आज तक नहीं हो पायी. पुलिस ने दोनों शवों की पहचान ट्रक के चालक व उपचालक के तौर पर की थी. पुलिस के अनुसार दोनों की हत्या रोड होल्डअप करने वाले अपराधियों द्वारा किसी दूसरे स्थान पर करके साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को उक्त स्थान पर लाकर फेंक दिया गया था. अपराधियों द्वारा दोनों शवों को आसपास ही फेंका था.
पुलिस इस मामले में दोनों मृतकों के शवों की तस्वीर दूसरे राज्यों की पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराने का दावा किया था. अपराधियों ने दोनों के शरीर के ऊपरी व मध्य भाग में चाकुओं से करीब दस वार किये थे. शव की तलाशी के क्रम में किसी तरह का कोई कागज व मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ. जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि जिस स्थान पर शव पाये गये, वहां संघर्ष का कोई निशान नहीं पाया गया है. ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की हत्या हाईवे लुटरे द्वारा ट्रक को लूट कर लिया. नालंदा पुलिस इस वारदात को चुनौती के रूप में स्वीकारा था. पुलिस इस मामले में बिहार सहित दूसरे राज्यों की पुलिस से ट्रक मिसिंग की जानकारी लेने में जुटी है. 28 अगस्त को
अपराधियों ने 22 वर्षीया एक युवती की हत्या कर उसके शव को पैन में फेंक फरार हो गये थे. शव को पावापुरी ओपी पुलिस द्वारा क्षेत्र के पावा रोड स्थित एक सूखे पैन से बरामद किया गया था.
मृतका को पुलिस द्वारा विवाहित बताया गया था. पावापुरी ओपी पुलिस के अनुसार युवती की हत्या किसी अज्ञात स्थान पर कर के साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को उक्त स्थान पर लाकर फेंक दिया गया. मौके से पुलिस को किसी प्रकार के संघर्ष के निशान नहीं मिले. अपराधियों द्वारा शव के ऊपर एक गमछा डाल दिया गया था. मृतका ने दोनों पैरों में सैंडिल पहन रखी थी. मृतका के शरीर पर काले रंग का चुस्त पायजामा व लाल रंग की कुरती थी. शरीर के किसी ऊपरी भाग में चोट के निशान नहीं पाये गये थे. पैर व हाथों के सभी नाखून पर लाल रंग से पॉलिश किया हुआ था. कयास लगाया जा रहा है कि महिला के साथ अपराधियों द्वारा गलत कर के उसकी हत्या कर शव को उक्त स्थान पर लाकर फेंक दिया गया था.
नालंदा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डेड बॉडी को ठिकाने लगाने में अपराधी जरा भी संकोच नहीं करते. पिछले डेढ़ वर्षों का रिकॉर्ड बताता है कि अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 16 अज्ञात शव की बरामदगी पुलिस द्वारा की गयी. अपराधी घटना को अंजाम देकर बड़े ही आराम से शव को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फेंक चंपत हो जाते हैं. आंकड़ों की मानें तो क्षेत्र में जितने भी शव अब तक बरामद किये गये उनमें से किसी की शिनाख्त अभी तक पुलिस करने में नाकाम रही.
संध्या होने के बाद आम आदमी आज भी जिले के कई सुनसान क्षेत्रों में जाने से भय खाता है. वर्ष 2015 में नूरसराय थाना पुलिस ने नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुरा से एक महिला की सिरकटी लाश बरामद की थी. इस घटना के कुछ ही दिन बाद पुलिस को एक महिला का शव बोरे में बंद मिला था. पुलिस ने वर्ष 2015 में ही नूरसराय थाना क्षेत्र के कसमीरीचक में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया था.
वर्ष 2016 के प्रारंभ में एक 25 वर्षीया अज्ञात महिला का शव थाना क्षेत्र के कूट फैक्टरी के पास से बरामद की गयी थी. पांच नवंबर को अपराधियों ने चंडी थाना क्षेत्र के जलाशय के पास 25 वर्षीया महिला की हत्या कर शव को उसी स्थान पर अर्धनग्न अवस्था में फेंक कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




