हरनौत से दाल सहित लूटा गया ट्रक बरामद

Updated at : 01 Dec 2017 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
हरनौत से दाल सहित लूटा गया ट्रक बरामद

फतुहा व सिलाव से जुड़े अपराध के तार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज बिहारशरीफ : 18 नवंबर को हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव के समीप 16 टन दाल सहित लूटा गया ट्रक के मामले में नालंदा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने खाली ट्रक को गया जिले के मुफ्सिल […]

विज्ञापन

फतुहा व सिलाव से जुड़े अपराध के तार

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज
बिहारशरीफ : 18 नवंबर को हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव के समीप 16 टन दाल सहित लूटा गया ट्रक के मामले में नालंदा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने खाली ट्रक को गया जिले के मुफ्सिल थाना क्षेत्र के बंधुआ गुमटी के पास से बरामद कर लिया है. उक्त बातों की जानकारी नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने दी. एसपी ने बताया कि इस मामले में लूटी गयी दाल बरामद नहीं हो सका है. घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पटना सहित दो अन्य जिलों में छापेमारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि इस कांड में पटना के फतुहा,
नालंदा के सिलाव व बिहारशरीफ के कुछ अपराधियों की संलिप्तता की बात सामने आयी है. जांच टीम को इससे संबंधित कई ऐसा प्रमाण मिले हैं,जिसके आधार यह माना जा रहा है कि अपराधियों के तार सिलाव के गल्ला मंडी से जुड़ा है. एसपी ने दावे के साथ कहा कि निकट भविष्य में इस वारदात से जुड़े कई अपराधियों की गिरफ्तारी पूरी कर ली जायेगी. अपराधी ट्रक सहित दाल को लूटने के बाद एक दूसरे जिले के बड़े गल्ला व्यवसायी के हाथों दाल की बिक्री की है. जिसकी गुप्त जानकारी पुलिस अपने पास रखती है.
एसपी ने बताया कि पटना के फतुहा शहर से ही अपराधी दाल से भरे ट्रक का एक बोलेरे से पीछा करते हुए नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव के पास ट्रक को ओवरटेक कर ट्रक के चालक व उप-चालक को बंधक बना दोनों को परबलपुर थाना क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर छोड़ दिया था. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने ट्रक के चालक व उप-चालक से घटना से संबंधित पूरी जानकारी ली थी. ट्रक की बरामदगी में गया के मुफ्सिल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार की अहम भूमिका रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन