पिता की पुण्यतिथि पर सीएम पहुंचे कल्याणविगहा, श्रद्धा सुमन किये अर्पित

हरनौत : बुधवार को सीएम नीतीश कुमार अपने पिता स्व राम लखन सिंह के 39वें पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याणविगहा पहुंचे. कल्याणविगहा पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले देवीस्थान जाकर पूजा-अर्चना किया. उसके बाद वे अपने पिता के याद में बनी स्मृति स्थल पर जाकर पुष्पमाला व फूल अर्पित किया. उन्होंने इस मौके पर अपने मां […]
हरनौत : बुधवार को सीएम नीतीश कुमार अपने पिता स्व राम लखन सिंह के 39वें पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याणविगहा पहुंचे. कल्याणविगहा पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले देवीस्थान जाकर पूजा-अर्चना किया. उसके बाद वे अपने पिता के याद में बनी स्मृति स्थल पर जाकर पुष्पमाला व फूल अर्पित किया. उन्होंने इस मौके पर अपने मां स्व परमेश्वरी देवी व पत्नी स्व मंजू सिंहा के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया. उनके साथ बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत कुमार सहित ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. इस मौके पर पटना डीएम संजय कुमार अग्रवाल, डीएम त्यागराजन एमएस, एसपी सुधीर कुमार पोरिक, एसडीपीओ निशित प्रिया, सुधीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




