संविदा कर्मी सीएस का करेंगे घेराव
Updated at : 28 Nov 2017 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

सेवा स्थायी समेत छह सूत्री मांगों को ले करेंगे आंदोलन सिविल सर्जन कार्यालय के पास आज देंगे धरना बिहारशरीफ : जिलेभर के संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मचारी सिविल सर्जन का घेराव करेंगे. अपनी सेवा की स्थायी व मानदेय में वृद्धि समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे. संविदा कर्मी मंगलवार को अपनी मांगों को […]
विज्ञापन
सेवा स्थायी समेत छह सूत्री मांगों को ले करेंगे आंदोलन
सिविल सर्जन कार्यालय के पास आज देंगे धरना
बिहारशरीफ : जिलेभर के संविदा पर बहाल स्वास्थ्य कर्मचारी सिविल सर्जन का घेराव करेंगे. अपनी सेवा की स्थायी व मानदेय में वृद्धि समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे. संविदा कर्मी मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाते हुए सदर अस्पताल परिसर में जुटेंगे. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सदर अस्पताल परिसर अवस्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन करेंगे. छह सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई के बैनर तले कर्मी आंदोलन करेंगे. संघ के जिला मंत्री संजय कुमार ने कहा कि संविदा कर्मियों की मांग उचित है. सरकार इनकी मांगों पर विचार कर ठोस कदम उठाये. उन्होंने कहा कि संघ हमेशा कर्मियों के हितों में काम करती रही है.
इसी तरह संघ के सदस्य आगे भी मदद करने के लिए तत्पर रहेगा. जिला मंत्री ने कहा कि संघ संविदा कर्मियों के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. मालूम हो कि संविदा कर्मी आंदोलन के पहले चरण में काला बिल्ला लगाने का काम किया. 20 से 25 नवंबर तक कर्मियों ने अपने-अपने संस्थानों में काला बिल्ला लगाकर कार्य निष्पादन किया. अब अगले चरण के तहत सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन देने का काम करेंगे. अगर इसके बाद भी कर्मियों की मांग सरकार की ओर से पूरी नहीं की जाती है तो चार दिसंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू की जायेगी. जिले भर के संविदा कर्मी हड़ताल में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर अपनी चट्टानी एकता का प्रदर्शन अब तक करते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




