क्षेत्र में ''तीसरी आंख'' लगे तो थमे अपराध का ग्राफ
Updated at : 26 Nov 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के 60 स्थलों को कैमरे से किया लैस सीसीटीवी न होने वाले इलाकों में अपराध बढ़ा बिहारशरीफ : शहरी क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इसकी मॉनीटरिंग सीधे पुलिस अधीक्षक करते हैं. इस मार्डन तकनीक को जिले के आलाधिकारियों के स्मार्ट फोन से भी कनेक्ट किया गया है.बावजूद इसके […]
विज्ञापन
शहर के 60 स्थलों को कैमरे से किया लैस
सीसीटीवी न होने वाले इलाकों में अपराध बढ़ा
बिहारशरीफ : शहरी क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इसकी मॉनीटरिंग सीधे पुलिस अधीक्षक करते हैं. इस मार्डन तकनीक को जिले के आलाधिकारियों के स्मार्ट फोन से भी कनेक्ट किया गया है.बावजूद इसके पुलिस की तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीवी कैमरे की जद में अपराधी नहीं आ रहे हैं.
दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं का होना आम हो गया है.हालांकि सीसीटीवी कैमरे की मदद से नालंदा पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है.शहर के सभी चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं,जिसमें मुख्य रूप से हॉस्पिटल मोड़,भैंसासूर मोड़,जिला परिषद मार्केट,सोहसराय बाजार,रामचंद्रपुर बस स्टैंड,अंबेर मोड़,मणिराम अखाड़ा,पुलपर, कॉलेज मोड़,खंदकपर,भरावपर,मछली मार्केट,कचहरी रोड,बड़ी दरगाह सहित अन्य स्थलों पर इसकी सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.कई सरकारी प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है.
पुलिस की तीसरी आंख की समझ अपराधी भी रखते हैं. शहर के जिन-जिन स्थानों पर कैमरे लगाये गये हैं,उन स्थानों पर आपराधिक वारदातें नहीं हो रही है. क्राइम उन्हीं स्थलों पर ज्यादातर प्रतिवेदित हो रही है,जो क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की जद में नहीं है.पांच दिन पूर्व लहेरी थाना क्षेत्र के सोगरा कॉलेज के समीप बाइक सवार अपराधियों ने एक कुरियर कंपनी के प्रबंधक से हथियार के बल पर 2.47 लाख रूपये की लूट कर ली थी,प्रभावित क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे की जद में था,पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद ही दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.शुक्रवार को सोहसराय थाना क्षेत्र के किसान सिनेमा के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से उसके 50 हजार रुपये झपट लिये. इस मामले में अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
140 स्थलों पर और लगाये जायेंगे कैमरे
पुलिस अब उन क्षेत्रों को रेखांकित करने का काम कर रही है,जहां औसतन आपराधिक घटनाएं ज्यादातर घट रही है. पुलिस की मंशा है कि संबंधित क्षेत्रों को भी सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जायेगा. शहर के व्यस्त क्षेत्रों को इसके लिए मुख्य रूप से जोड़ा गया है. अपराधी वैसे क्षेत्रों को अपराध के लिए चिह्नित करने में जुटे हैं,जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है.फिलहाल शहर के 60 महत्वपूर्ण स्थलों को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है,निकट भविष्य में 140 अन्य स्थलों को कैमरे से जोड़ा जायेगा.
जांच में मिली सफलता
नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा व आधुनिक अनुसंधान से कई बड़ी सफलता मिली है.पुलिस अपने कंट्रोल रूम में बैठ कर शहर की सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रख रही है.यहां से पुलिस की मुवमेंट पर भी ध्यान रखा जाता है.निकट भविष्य में शहर के कुछ अन्य स्थलों को भी सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा जायेगा.
सुधीर कुमार पोरिका,एसपी, नालंदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




