सड़क पर पेड़ गिरा कर राहगीरों को लूटा

Updated at : 16 Nov 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर पेड़ गिरा कर राहगीरों को लूटा

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज 25 राहगीरों के साथ लूटपाट की गयी लूटपाट के दौरान लोगों के साथ मारपीट बिहारशरीफ\हरनौत : पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हुए हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बीच सड़क पर पेड़ गिराकर कई राहगीरों से लूटपाट कर मारपीट की. घटना जिले […]

विज्ञापन

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज

25 राहगीरों के साथ लूटपाट की गयी
लूटपाट के दौरान लोगों के साथ मारपीट
बिहारशरीफ\हरनौत : पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाते हुए हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. बीच सड़क पर पेड़ गिराकर कई राहगीरों से लूटपाट कर मारपीट की. घटना जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के अलीपुर फलहनवां गांव में मंगलवार की देर रात्रि घटी. अपराधियों द्वारा करीब 25 लोगों से नकद 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन व सोने के आभूषण की लूट कर ली. घटना का प्रबल विरोध करने पर बदमाशों ने कई लोगों के साथ मारपीट किया. लूटपाट के ज्यादातर शिकार देहाड़ी पर मजदूरी करने वाले थे. बताया जाता है कि अलीपुर व फलहनवा गांव के ग्रामीण प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए सुबह में राजगीर पैसेंजर से पटना जाते हैं.
शाम में पुनः उसी ट्रेन से वापस लौटते हैं. घटना के दिन सभी मजदूर गाड़ी से अपने घर जा रहे थे. लौटने के दौरान देर रात ग्यारह बजे के करीब जैसे ही डीहरा पुल के पास उनकी गाड़ी पहुंची कि बीच सड़क पर गिरा पेड़ देखकर ड्राइवर किसी अनहोनी को लेकर गाड़ी भगाने के उद्देश्य से पीछे करने लगा. अचानक गाड़ी को पीछे होता देख वहां पूर्व से मौजूद हथियारबंद अपराधियों ने खदेड़ का गाड़ी के चालक को पिस्तौल की नोक पर कवर करते हुए ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया.
अपराधियों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले. वहां मौजूद करीब एक दर्जन अपराधियों ने उक्त गाड़ी को घेर कर अंदर बैठे करीब 25 लोगों को बाहर निकाल कर लूटपाट की. हरनौत थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित लोगों से घटना की पूरी जानकारी ली है. मौके से एक आरी बरामद किया गया है. पीड़ितों ने बताया कि सभी अपराधी 20-25 वर्ष के थे. इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर उनके कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन