दो दुकानों में चोरों ने की सेंधमारी, हजारों की चोरी
Updated at : 15 Nov 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

एकंगरसराय में हुई घटना एकंगरसराय (नालंदा) : एकंगरसराय बाजार स्थित हाईस्कूल के समीप सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने अलग-अलग दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर नगद समेत हजारों रुपये के समान चुरा ले गये. एकंगरसराय बाजार स्थित सुखदेव एकेडमी उच्च विद्यालय के समीप बिंदा किराना स्टोर व पप्पू सुधा मिल किराना दुकान के […]
विज्ञापन
एकंगरसराय में हुई घटना
एकंगरसराय (नालंदा) : एकंगरसराय बाजार स्थित हाईस्कूल के समीप सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने अलग-अलग दो किराना दुकानों में सेंधमारी कर नगद समेत हजारों रुपये के समान चुरा ले गये. एकंगरसराय बाजार स्थित सुखदेव एकेडमी उच्च विद्यालय के समीप बिंदा किराना स्टोर व पप्पू सुधा मिल किराना दुकान के पीछे दीवार में सेंधमारी कर नगद लगभग 15 हजार रुपये एवं एक मंगलसूत्र, साबुन, सर्फ, मोबाइल रिचार्ज कूपन, हार्लिक्स समेत लगभग 50 हजार रुपये के समान चुरा ले गये.
दुकानदार बिंदा प्रसाद एवं पप्पू कुमार ने बताया कि जब मैं मंगलवार को अहले दुकान खोला तो देखा कि समान बिखरा हुआ था, दुकान के पीछे दीवार में ईंट उखाड़कर सेंधमारी की गयी थी. इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. सेंधमारी की इस घटना से इर्द-गिर्द के अन्य दुकानदारों में भय व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




