शहर के विकास के लिए बनेगा एक्शन प्लान: नगर आयुक्त

Updated at : 15 Nov 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के विकास के लिए बनेगा एक्शन प्लान: नगर आयुक्त

पहल. सशक्त समिति के सदस्यों के साथ पहली बैठक आज नगर आयुक्त ने तय किया मासिक शेड्यूल बिहारशरीफ : शहर के विकास के लिए एक्शन प्लान बनाया जायेगा. शहर की बनावट के अनुसार विकास की रूप रेखा तय की जायेगी. इसके लिए शहर का भ्रमण कर जायजा लिया जा रहा है. नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल […]

विज्ञापन

पहल. सशक्त समिति के सदस्यों के साथ पहली बैठक आज

नगर आयुक्त ने तय किया मासिक शेड्यूल
बिहारशरीफ : शहर के विकास के लिए एक्शन प्लान बनाया जायेगा. शहर की बनावट के अनुसार विकास की रूप रेखा तय की जायेगी. इसके लिए शहर का भ्रमण कर जायजा लिया जा रहा है. नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने कहा कि बिहारशरीफ का सर्वांगीण विकास किया जायेगा. शहर के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम हमेशा तैयार है.
पानी, सफाई व बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं सहज तरीके से लोगों को मुहैया करायी जायेगी. जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जायेगा. शहर के लोग अपनी समस्याएं इसमें डाल सकते हैं. नगर निगम के पास मौजूदा संसाधनों के अनुरूप समाधान किया जायेगा.
नगर निगम के वर्क कल्चर में गति लाने के लिए सकारात्मक पहल की गयी है. मासिक कार्यक्रम तय किये गये हैं. उसी अनुसार कार्य को गति दी जायेगी. अब हर माह के 15 तारीख को सशक्त स्थायी समिति की बैठक की जायेगी. जबकि हर माह के 25 तारीख को बोर्ड की बैठक की जायेगी. इन तारीखों के दौरान सरकारी छुट्टी हुई तो अगले दिन उक्त बैठक की जायेगी. इसके साथ ही कार्यालय के कार्यों की समीक्षा साप्ताहिक बैठक में की जायेगी.
सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बैठकों का कार्यक्रम तय कर लिया गया है. नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल की नगर निगम सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के साथ पहली बैठक बुधवार को होगी. देखना यह होगा सदस्यों के स्वर को अधिकारी किस रूप में लेते हैं. बैठक में चार एजेंडों को रखा गया है. लेकिन होता यह है कि गैर एजेडों को ही शामिल कराने का प्रयास करते हैं. वैसे शहर के लोगों का कहना यह है कि पार्षदों को विकास की चिंता इन दिनों ज्यादा ही सता रही है.
बैठक एक नजर में
सोमवार को सफाई व्यवस्था नगर प्रबंधक सभी सफाई निरीक्षक, वार्ड जमादार
सोमवार को लेखा संधारण प्रधान सहायक, कार्यपालक सहायक कोषपाल
मंगलवार को स्थापना शाखा प्रधान सहायक स्थापना, कार्यपालक सहायक
मंगलवार को एसबीएम एवं शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यपालक सहायक एसबीएम टीम
बुधवार को राजस्व संग्रहण राजस्व पदाधिकारी सहायक पदाधिकारी सभी कर संग्रहकर्ता
गुरुवार को नागरिकों से संबंधित कार्य राजस्व संग्रहण राजस्व,कार्यपालक सहायक
शुक्रवार को विकास शाखा अभियंतागण
शुक्रवार को हाऊसिंग फोर ऑल आईटी टीम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन