पारिवारिक विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या

Updated at : 11 Nov 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या

इस्लामपुर : पारिवारिक कलह के कारण ससुराल वालों ने 25 वर्षीय संगीता देवी नाम महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में गुरुवार को घटी. घटना के संबंध में मृतका के पिता तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बरारी गांव निवासी राजु यादव ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

इस्लामपुर : पारिवारिक कलह के कारण ससुराल वालों ने 25 वर्षीय संगीता देवी नाम महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में गुरुवार को घटी. घटना के संबंध में मृतका के पिता तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के बरारी गांव निवासी राजु यादव ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि ग्रामीणों की सूचना पर कल्याणपुर गांव में पुत्री के ससुराल पहुंचे, जहां उसका शव आंगन में पड़ा था.

घर के सभी सदस्य फरार थे. शव को देखने से प्रतीत होता है कि रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी है. प्राथमिकी में कहा गया है कि यह घटना पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर की गयी है. प्राथमिकी में पति पप्पु कुमार, ससुर देवेन्द्र प्रसाद उर्फ लोहा सिंह, सास, सुरेन्द्र प्रसाद, गुड्डू कुमार, सुधीर कुमार, मिथिलेश प्रसाद, विवेक कुमार, कांती देवी, शारदा देवी एवं मिथिलेश प्रसाद की पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस घटना की तफ्तीश तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.
मृतका के पिता राजु यादव ने बताया कि दामाद के पिता तीन भाइयों में दूसरे नंबर के है. पूरा परिवार संयुक्त रूप से रहता है. जिसके मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद, जो पेशे से जन वितरण प्रणाली के डीलर है. सुरेन्द्र प्रसाद के अडियल रवैये के कारण परिवार के संपत्ति का बंटवारा नहीं हो रहा है. जिसकी परिणाम हत्या के रूप में हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन