अपहृत छात्र बरामद तीन बदमाश गिरफ्तार
Updated at : 10 Nov 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

दस लाख की मांगी गयी थी फिरौती बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने अपहरण की घटना के महज पांच घटे के भीतर अपहृत छात्र को सकुशल बरामद करते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. तीनों अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के नानंद रोड से बुधवार की देर संध्या की गयी. आयोजित प्रेस […]
विज्ञापन
दस लाख की मांगी गयी थी फिरौती
बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस ने अपहरण की घटना के महज पांच घटे के भीतर अपहृत छात्र को सकुशल बरामद करते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. तीनों अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के नानंद रोड से बुधवार की देर संध्या की गयी. आयोजित प्रेस वार्ता में नालंदा के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि बुधवार की दोपहर नालंदा थाना क्षेत्र के रधुबिगहा गांव निवासी व पेशे से किसान प्रभु प्रसाद के पुत्र दीपक राज का अपहरण इसके दोस्त आकाश द्वारा फोन पर बुला कर ली थी.
आकाश ने अपने दोस्त दीपक को जिले के कुख्यात अपराधी सिंटू पटेल उर्फ पडरिया को सिलाव थाना क्षेत्र के एक स्थान पर सुपुर्द कर दिया. सिंटू अपने आठ दूसरे मित्रों के सहयोग से अपहृत दीपक को एक टाटा सूमो में बैठा कर उसी के मोबाइल फोन से उसके पिता से पुत्र के अपहरण होने की जानकारी देने के बाद दस लाख रूपये की फिरौती की मांग की.प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि इस बात की सूचना छात्र के पिता द्वारा पुलिस को दी गयी.इधर सभी अपहरणकर्ता अपहृत छात्र को टाटा सूमो में बैठा कर नानंद स्थित सैनिक स्कूल के पास ले जाकर खाना खिलाया. वहां से टाटा सूमो पर सवार होकर सभी अपहणकर्ता अपहृत छात्र को राजगीर होते हुए नारदीगंज लेकर चले गये. छात्र के अपहरण होने की जानकारी के बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.
टीम में गिरियक थानाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद,नालंदा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी,पावापुरी ओपी प्रभारी शरद कुमार रंजन,सिलाव थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी,कतरीसराय थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.रेडिंग टीम ने घटना के महज पांच घंटे के भीतर गिरिकय थाना क्षेत्र के नानंद जाने वाली सड़क के पास से अपहृत छात्र को बरामद करते हुए तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि जिले के सिलाव थाना क्षेत्र का रहने वाला कुख्यात अपराधी सिंटू पटेल उर्फ पडरिया मर्डर के एक केस में पिछले पंद्रह दिन पूर्व जेल से जमानत पर रिहा हुआ था.
हत्या के इस मामले में पीड़ित परिवार से समझौते को लेकर उसे रूपयों की जरूरत थी.रूपये की खातिर ही उसने अपने मित्र आकाश से कहकर दीपक के अपहरण की साजिश रच डाली.इस मामले में सिंटू पटेल उर्फ पडरिया सहित आठ अपराधियों की गिरफ्तारी होनी शेष है.पुलिस ने अपराधियों के पास से एक पल्सर बाइक बरामद किया है.
इनकी हुई गिरफ्तारी
1.सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी शंभु प्रसाद के पुत्र अजय उर्फ भोसू
2.गिरियक थाना क्षेत्र के धौलाचक गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र सुजीत कुमार
3.पावापुरी ओपी क्षेत्र के पावापुरी गांव निवासी संजीत कुमार के पुत्र सागर कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




