राजगीर में उर्जा मंत्रियों का सम्मेलन हुआ स्थगित

राजगीर : अंतराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में शुक्रवार से शुरू होने वाले देश भर के उर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन रद्द कर दिया गया है. उर्जा विभाग के आप्त सचिव एवं जिलाधिकारी नें इसकी पुष्टि की है. कार्यक्रम रद्द होने की सूचना लगभग 4 बजे जिलाधिकारी को प्राप्त हुई. जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक इस कार्यक्रम […]
राजगीर : अंतराष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में शुक्रवार से शुरू होने वाले देश भर के उर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन रद्द कर दिया गया है. उर्जा विभाग के आप्त सचिव एवं जिलाधिकारी नें इसकी पुष्टि की है. कार्यक्रम रद्द होने की सूचना लगभग 4 बजे जिलाधिकारी को प्राप्त हुई. जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक इस कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ कंवेंशन सेंटर में बैठक का आयोजन करने वाले थे. सभी पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी कंवेसन सेंटर पहुंच भी गये थे. इसी दौरान समेलन को रद्द कर दिये जाने की खबर मिली. खबर मिलने के बाद बिना बैठक किये ही जिलाधिकारी,
आरक्षी अधिक्षक सहित सभी पदाधिकारी भी वापस हो गये.बिहार को पहली बार इस सम्मेलन की मेजबानी मिली थी. बिहार सरकार इस सम्मेलन को यादगार व ऐतिहासिक बनानें के लिए जी-जान से लगी थी. कन्वेंशन सेंटर को दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया था. कन्वेंशन सेंटर में एक बड़ा सा वातानुकूलित हॉल का निर्माण कराया गया था. हॉल में मेहमानों के बैठने के लिए 250 कुर्सियां लगायी गयी थी. पूरे हॉल को फूलों और गमलों से डेकोरेट किया जा रहा था. हॉल में एक मंच भी बनाया गया था.
टी स्टॉल, हट स्टॉल, आदि का निर्माण कराया गया था. इन स्टॉलों को सजाने के लिए विशेष रूप से मधुबनी पेंटिंग बनाने वाले प्रख्यात कलाकारों को बुलाकर मधुबनी पेंटिंग बनानें का भी काम चल रहा था. रात्रि भोजन के लिए आम्रपाली ग्रुप के द्वारा काम शुरू कर दिया गया था. शहरभर में कई तोरण द्वार, कई होर्डिंग व फलैक्सि बोर्ड लगाये गये थे. हॉल को पूरी तरह से नयी नवेली दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया था. वहीं राजधानी पटना से राजगीर तक आने वाले सभी प्रमुख सडकों को चकाचक किया गया था. सम्मेलन के रद्द होने से सारी तैयारियां धरी की धरी रह गयी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. गुरुवार की संध्या में वे राजगीर पहुंचनेवाले थे. अजात शत्रु किला मैदान में दो हेलीपैड बनाये गये थे. ऊर्जा विभाग के आप्त सचिव ने इस कार्यक्रम को अचानक कैंसल होने का कोई स्पष्ट कारण बताने से परहेज करते हुए कहा कि बिहार सरकार इस कार्यक्रम में सिर्फ होस्ट की भूमिका में थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




