सोनपुर मेले में हुई 90 हजार की बिक्री
Updated at : 09 Nov 2017 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : मोरा तालाब निर्मित जूते-चप्पलों की प्रसिद्ध सोनेपुर मेले में खूब डिमांड हुई. मेले में आने वालों लोगों को मोरा तालाब की चप्पलें काफी आकर्षित की. करीब 90 हजार रुपये की जूते-चप्पलों की बिक्री हुई. सोनपुर मेले में उद्योग मंडल में नालंदा निर्मित सामग्रियों की बिक्री के लिए कुल छह स्टॉल लगाये गये थे. […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : मोरा तालाब निर्मित जूते-चप्पलों की प्रसिद्ध सोनेपुर मेले में खूब डिमांड हुई. मेले में आने वालों लोगों को मोरा तालाब की चप्पलें काफी आकर्षित की. करीब 90 हजार रुपये की जूते-चप्पलों की बिक्री हुई.
सोनपुर मेले में उद्योग मंडल में नालंदा निर्मित सामग्रियों की बिक्री के लिए कुल छह स्टॉल लगाये गये थे. इन स्टॉलों में मोरा तालाब निर्मित जूते-चप्पलें भी शामिल थे. जो कि स्टॉलों के पास आने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर रहा था. ग्राहक इस नये मॉडल के जूतों की जमकर खरीदारी की. जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा ने बताया कि इस मेले में 80 से लेकर 90 हजार रुपये तक जूते चप्पलों की बिक्री हुई है.
मुख्यमंत्री कलस्टर योजना के तहत मोरा तालाब कलस्टर तैयार हो जायेगा. यहां की निर्मित चप्पलों की मांग देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ जायेगी. साथ ही, जूतों की भी डिमांड अधिक हो जायेगी.
मेले में नालंदा निर्मित चप्पलों व जूतों ने उपस्थित दर्ज कर सूबे में एक तरह से दस्तक दे दी है. उन्होंने बताया कि फुटवेयर कलस्टर उमेश एवं जगदेव रविदास ने इन स्टॉलों का संचालन किया. उन्होंने बताया कि जूते-चप्पलों के अलावा मेले में चूड़ी,लहटी,खिलौने के अतिरिक्त कई अन्य सामग्री के भी स्टॉल लगाये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




