राजगीर महोत्सव में रहेगी कार्यक्रमों की धूम

Updated at : 07 Nov 2017 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर महोत्सव में रहेगी कार्यक्रमों की धूम

आयोजन 4तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 25 से, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन देशी विदेशी पर्यटकों की होगी सहभागिता तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 25 नवंबर से सीएम नीतीश कुमार करेंगे महोत्सव का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों के साथ की गयी तैयारी बैठक बिहारशरीफ/राजगीर : तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 25 नवंबर से राजगीर के किला मैदान में […]

विज्ञापन

आयोजन 4तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 25 से, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन

देशी विदेशी पर्यटकों की होगी सहभागिता
तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 25 नवंबर से
सीएम नीतीश कुमार करेंगे महोत्सव का उद्घाटन
जनप्रतिनिधियों के साथ की गयी तैयारी बैठक
बिहारशरीफ/राजगीर : तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 25 नवंबर से राजगीर के किला मैदान में होगा. राजगीर महोत्सव की तैयारी को लेकर सोमवार को राजगीर के आरआईसीसी में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की गयी.
डीएम डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि महोत्सव ऐसा हो कि यादगार रहे. महोत्सव को यादगार बनाने के लिये सभी को मिलकर काम करना होगा. डीएम ने कहा कि पूर्व से चले आ रहे कार्यक्रमों के अलावा कुछ नये कार्यक्रम भी जोड़े जायेंगे.
जिससे कि राजगीर महोत्सव की गरिमा और बढ़े. स्थानीय विधायक रवि ज्योति ने कहा कि इस महोत्सव में पशु प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाये. इस्लामपुर विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने कहा कि राजगीर महोत्सव एक महत्वपूर्ण समागम कार्यक्रम है.
सरकार द्वारा संचालित दहेज प्रथा बाल विवाह उन्मूलन एवं नशा मुक्ति अभियान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम किया जाये. मीटिंग में स्थानीय लोगों ने व्यापक स्तर पर प्रचार- प्रसार एवं देशी विदेशी पर्यटकों की सहभागिता बढ़ाने के लिये कदम उठाने का सुझाव दिया.
स्थानीय लोगों की सहभागिता पर भी जोर डाला गया.डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने प्रदर्शनी एवं स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी एवं उनके द्वारा लगाए जाने वाले कार्यक्रमों की सूची बनाने का आदेश दिया. उसके अनुरुप इसे क्रियान्वित कराने को कहा. महोत्सव में हमारा राजगीर मोबाइल एप से व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर डाला गया.
नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान तथा जिले में चल रहे विभिन्न प्रकार के बड़े प्रोजेक्टों को भी अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने को कहा गया. जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थानों के साथ-साथ संभावित पर्यटक स्थल को भी चित्र सहित आकर्षक तरीके से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया.इससे पर्यटक एवं आमजन इसके बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का उद्घाटन 25 नवंबर को होगा.
महोत्सव का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार के द्वारा किया जायेगा. पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश के नामचीन कलाकारों के आने की चर्चा है. दूसरे दिन 26 नवंबर को हेरिटेज वाक तीसरे दिन 27 नवंबर को राज्यस्तरीय हास्य कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा.जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि वह अपनी-अपनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर दें. भव्य तरीके से राजगीर महोत्सव का आयोजन हो इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी करें.
स्थानीय कलाकारों के चयन समय रहते कर लेने को कहा गया. इस मौके पर डीडीसी सुब्रत कुमार सेन, डीएफओ नेशा मनी के, डीआरडीए निदेशक संतोष कुमार श्रीवास्तव, डीटीओ शैलेन्द्र नाथ, भू-अर्जन पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह , वरीय डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार ,रविंद्र राम, रामबाबू , बृजेश कुमार, डीएसओ रविशंकर उरांव ,डीपीआरओ लालबाबू ,अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति नाथ शाहदेव ,डीसीएलआर प्रभात कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन