देश सेवा के प्रति बच्चे रहें समर्पित
Updated at : 07 Nov 2017 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित भारत विकास परिषद की प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाये दम बिहारशरीफ : भारत विकास परिषद की शाखा बिहारशरीफ के द्वारा रविवार को स्थानीय बिहार क्लब में ” भारत को जानो” प्रतियोगिता तथा प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर […]
विज्ञापन
सफल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
भारत विकास परिषद की प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाये दम
बिहारशरीफ : भारत विकास परिषद की शाखा बिहारशरीफ के द्वारा रविवार को स्थानीय बिहार क्लब में ” भारत को जानो” प्रतियोगिता तथा प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. विशेष रूप से प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बच्चों से प्राचीन भारत की संस्कृति,धर्म, इतिहास,भूगोल, विज्ञान,देवी-देवताओं, प्राकृतिक संसाधनों आदि से जुड़े प्रश्न पूछे गये,
जिनका बच्चों ने सही उत्तर देकर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया.इस मौके पर परिषद के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि बच्चों में देश प्रेम तथा अपनी संस्कृति की भावना को बढ़ाने के लिए परिषद द्वारा बच्चों के लिए प्रतिवर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है.
सफल प्रतिभागियों को भारत विकास परिषद की ओर से मेडल व प्रशास्ति पत्र देकर सम्मान किया जाता है.रविवार को आयोजित समारोह में शहर के बारह प्रमुख स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.आरपीएस स्कूल कागजी मोहल्ला के छात्र अनीश रंजन तथा ज्योति कलश को संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. इसी प्रकार सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के छात्र दिव्यांशु कुमार एवं शशि शेखर कुमार द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया.
कनीय प्रतियोगिता में आरपीएस पब्लिक स्कूल कागजी मोहल्ला के छात्र आर्यन राज एवं निखिल राज को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान जबकि द्वितीय स्थान सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल के छात्र विशाल राज एवं छात्रा रीचा कुमारी को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया. दोनों वर्गों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
इस मौके पर परिषद के सचिव विनीत कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार विद्यार्थी, पूर्व अध्यक्ष डॉ.श्याम बिहारी, प्रो. आशुतोष शरण, डॉ. नरेंद्र कुमार, अजय कुमार वर्मा, सुबोध कुमार, राजेंद्र कुमार,प्रमीत कुमार विद्यार्थी, रविकांत कुमार, सुरेंद्र कुमार, अरूण कुमार वर्मा, रंजीत कुमार सिन्हा, दिवाकर कुमार, शिक्षक उपेंद्र कुमार, डॉ. सिद्धनाथ प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




