जिले में डेंगू के दो नये मरीज मिले, विभाग अलर्ट

बिहारशरीफ : जिले में डेंगू धीरे-धीरे पांव पसारने में लगा है. अब डेंगू ने बिहारशरीफ शहर में भी दस्तक दे दी है. जिले में डेंगू के दो नये मरीज और चिकनगुनिया के एक नये मरीज प्रतिवेदित हुए हैं. नये मरीज जिले के नूरसराय व सदर प्रखंड बिहारशरीफ के शहरी इलाके में चिह्नित हुए हैं. जिन […]
बिहारशरीफ : जिले में डेंगू धीरे-धीरे पांव पसारने में लगा है. अब डेंगू ने बिहारशरीफ शहर में भी दस्तक दे दी है. जिले में डेंगू के दो नये मरीज और चिकनगुनिया के एक नये मरीज प्रतिवेदित हुए हैं. नये मरीज जिले के नूरसराय व सदर प्रखंड बिहारशरीफ के शहरी इलाके में चिह्नित हुए हैं. जिन पीएचसी क्षेत्रों में नये मरीजों की पहचान हुई है,
वहां के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को विशेष अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रभारियों से इस पर अपनी पैनी नजर रखने को कहा गया है. जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के नगर निगम क्षेत्र के लहेरी मोहल्ले में डेंगू के एक नये मरीज की पहचान हुई है. इस मोहल्ले की रेणु कुमारी डेंगू बुखार से पीड़ित हो गयी है. शहर की एक निजी क्लिनिक में उसकी चिकित्सा की जा रही है. शहर में डेंगू के दस्तक दे देने के बाद सदर पीएचसी के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक अलर्ट हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




