विवाहिता की गला रेत कर हत्या, प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 08 Jul 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

शव को घर के आंगन में जला कर फरार हुए ससुराल के लोग बिहारशरीफ\हरनौत : दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या गला रेत कर दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद शव को घर के आंगन में जला दिया गया. घटना जिले के गोखलपुर ओपी क्षेत्र के गोखलपुर गांव में एक जुलाई की सुबह […]
विज्ञापन
शव को घर के आंगन में जला कर फरार हुए ससुराल के लोग
बिहारशरीफ\हरनौत : दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या गला रेत कर दी गयी. घटना को अंजाम देने के बाद शव को घर के आंगन में जला दिया गया. घटना जिले के गोखलपुर ओपी क्षेत्र के गोखलपुर गांव में एक जुलाई की सुबह घटी. इस संबंध में मृतका के पिता द्वारा संबंधित थाने में दामाद सहित पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है कि गोखलपुर गांव निवासी सुकेश कुमार आये दिन अपनी पत्नी धर्मशीला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था.
पति द्वारा मारपीट भी की जाती थी. धर्मशीला उक्त बातों की जानकारी अपने पिता को कई बार दे चुकी थी. घटना की जानकारी देते हुए धर्मशीला के पिता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि घटना के कुछ माह पूर्व वह अपनी पुत्री को ससुराल से विदा करा कर मायके ले आये थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद ससुराल वालों ने बड़ी चालाकी से पुत्री को मायके से ले आये. पिता ने बताया कि दामाद व उसके रिश्तेदारों द्वारा पुत्री की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है. शव को घर के आंगन में जला दिया गया है.
पिता ने बताया कि इस घटना की जानकारी शुक्रवार को किसी के माध्यम से हमें प्राप्त हुई. घटना के बाद सभी आरापित फरार हैं. गोखलपुर ओपी पुलिस ने बताया कि कांड दर्ज होने के बाद सभी आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




